{"_id":"677c409af7ed338f8e0288cd","slug":"garbage-not-collected-from-houses-in-aliganj-for-three-days-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1024832-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अलीगंज में तीन दिन से घरों से नहीं उठा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अलीगंज में तीन दिन से घरों से नहीं उठा कूड़ा
विज्ञापन
घर में रखा कूड़ा।
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम के जोन तीन में आने वाले अलीगंज वार्ड के कई इलाकों से तीन दिनों से घरों से कूड़ा नहीं उठा है। इससे कूड़ा घरों में सड़ रहा है।
अलीगंज वार्ड की चंद्रलोक कॉलोनी निवासी अजय यादव ने बताया कि तीन दिन से काॅलोनी में कूड़ा वाली गाड़ी नहीं आ रही है। पहले प्राइवेट ठेलिया वाला कूड़ा ले जाता था। तीन दिन पहले नगर निगम की गाड़ी वाले आए और कहा था कि वह कूड़ा उठाएंगे। अब न तो ठेलिया वाला आ रहा है न नगर निगम की गाड़ी आ रही है। इससे कूड़ा घरों में सड़ रहा है। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव ने कहा, यदि कहीं समस्या आ रही है तो उसे दूर किया जाएगा।