{"_id":"6445749f5f31a190bc020e94","slug":"garbage-disposal-plant-is-stalled-for-five-years-raebareli-news-c-13-1-197287-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कल आएंगे योगी, जनसभा को करेंगे संबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कल आएंगे योगी, जनसभा को करेंगे संबंधित
Sun, 23 Apr 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 23 Apr 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली। नगर पालिका और नौ नगर पंचायत उम्मीदवारों के समर्थन में 25 अप्रैल को सीएम योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन सतर्कता से तैयारियों में जुटा है। मुख्यमंत्री शहर स्थित जीआईसी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम छठवीं बार रायबरेली आ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। नेता से लेकर कार्यकर्ता तक कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट गए हैं। उधर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। डीएम माला श्रीवास्तव, एसपी आलोक प्रियदर्शी, अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह, सीओ सदर वंदना सिंह समेत आला अफसरों ने जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जीआईसी का निरीक्षण किया गया। जीआईसी मैदान में ही हेलीपेड के साथ अन्य तैयारियां पूरी कराई जा रही हैं।
प्रयागराज में पुलिस की सुरक्षा में अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा अभेद रहेगी। इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। साथ ही बिना पास के मीडिया कर्मियों के मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके लिए सूचना विभाग से फोटो युक्त परिचय पत्र प्राप्त करने वाले मीडियाकर्मी ही कार्यक्रम में प्रवेश पाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।