{"_id":"68ebc6fc888242cd8a0bfa0d","slug":"garba-and-deepotsav-celebration-in-vedam-world-school-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vedam World School: वेदम वर्ल्ड स्कूल में गरबा और दीपोत्सव से सुरमई हुई शाम, जमकर झूमे छात्र-छात्राएं और अतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vedam World School: वेदम वर्ल्ड स्कूल में गरबा और दीपोत्सव से सुरमई हुई शाम, जमकर झूमे छात्र-छात्राएं और अतिथि
Sun, 12 Oct 2025 08:58 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 12 Oct 2025 08:58 PM IST
सार
वेदम विद्यालय की ''संस्कृति प्रथम'' की सोच को दर्शाते हुए इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भारतीय परंपरा और कला के साथ अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और अतिथि सभी दीपों की लालिमा और गरबा की लय में आनंदित होकर झूम उठे।
विज्ञापन
वेदम वर्ल्ड स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
वेदम वर्ल्ड स्कूल की बीकेटी शाखा में शनिवार को गरबा और दीपोत्सव का रंगारंग आयोजन हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और अतिथि सभी दीपों की लालिमा और गरबा की लय में आनंदित होकर झूम उठे।
विज्ञापन
वेदम विद्यालय की ''संस्कृति प्रथम'' की सोच को दर्शाते हुए इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भारतीय परंपरा और कला के साथ अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बताैर मुख्य अतिथि सृष्टि ग्रेनाइट इंडस्ट्रीज के एमडी आदर्श सिंह ने कहा कि शिक्षा तभी सार्थक है, जब उसमें संस्कार शामिल हों।
विज्ञापन
उन्होंने विद्यार्थियों की ओर से चार थीमों पर बनी रंगोलियों—''उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री'', ''लखनऊ के ऐतिहासिक स्थल'', ''श्रीराम यात्रा पथ'' और ''बॉलीवुड – राज कपूर एवं देव आनंद'' को सराहा। बच्चों ने रावण वध का जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया। इस माैके पर राज कपूर को श्रद्धांजलि देने वाले नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। शाम ढलते ही दीपों की जगमगाहट ने परिसर को एक आध्यात्मिक वातावरण से भर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद गरबा नृत्य में विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक एक साथ थिरकते हुए उत्सव को यादगार बना दिया। प्रधानाचार्या सफिया उस्मानी ने कहा कि वेदम वर्ल्ड स्कूल का उद्देश्य ऐसे विद्यार्थियों का निर्माण करना है जो संस्कारवान, तकनीकी रूप से दक्ष और राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय योगदान दें। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका नेहा सिंह और दीप्ति शर्मा ने किया।