{"_id":"69fa6037672041692c07ebad","slug":"ganja-worth-rs-12-crore-seized-at-airport-lucknow-news-c-13-lko1096-1724059-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एयरपोर्ट पर पकड़ा गया 12 करोड़ रुपये का गांजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एयरपोर्ट पर पकड़ा गया 12 करोड़ रुपये का गांजा
विज्ञापन
सरोजनीनगर। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार रात डीआरआई (राजस्व खुफिया निदेशालय) की टीम ने यात्री से भारी मात्रा में हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) बरामद की। इसकी कीमत 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक डीआरआई को सूचना मिली कि बैंकॉक से रात 10:35 बजे लखनऊ पहुंचने वाली एयर एशिया की उड़ान (एफडी-146) के एक यात्री के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ है। जांच के दौरान विमान के एक यात्री के बैग की तलाशी के दौरान करीब 12 किलो गांजा बरामद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 12 करोड़ रुपये है। अधिकारियों ने तत्काल ड्रग्स को जब्त कर आरोपी को पकड़ लिया।
एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि हाइड्रोपोनिक वीड उच्च गुणवत्ता के मादक पदार्थ श्रेणी में आता है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में बड़ी मांग है। आरोपी से पूछताछ कर तस्करी के नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। गौरतलब है कि अमौसी एयरपोर्ट पर इससे पहले भी कई बार करोड़ों रुपये की ड्रग्स पकड़ी जा चुकी है।