फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gangster charges will be imposed on those making fake Ayushman cards

Lucknow News: फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने वालों पर लगेगा गैंगस्टर

Tue, 30 Dec 2025 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Gangster charges will be imposed on those making fake Ayushman cards
लखनऊ। जाली कागजों के आधार पर आयुष्मान कार्ड बनाने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस गैंगस्टर की कार्रवाई करेगी। एसटीएफ का कहना है कि आरोपियों की संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा है। गिरोह के सरगना प्रतापगढ़ निवासी चंद्रभान के बैंक खातों की छानबीन में लेनदेन की पुष्टि हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की संपत्ति की कुर्की भी जाएगी।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार किए गए बाराबंकी निवासी सौरभ, सुजीत, विश्वजीत और कैंसर संस्थान के रंजीत के पास से मिले इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की पड़ताल में अहम साक्ष्य मिले हैं। पुलिस जेल में आरोपियों से पूछताछ करेगी। आरोपियों के बयान के आधार पर उनके साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के परिवार वालों के बारे में भी पता लगाया है। सभी के बैंक खाते खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जाली दस्तावेज से आयुष्मान कार्ड बनाने वाले गिरोह का एसटीएफ ने राजफाश किया था। गिरोह ने चार हजार से अधिक जाली आयुष्मान कार्ड बनाया था। इसमें अपात्रों के कार्डों का अप्रूवल करने वाली एजेंसी आईएसए और एसएचए की संलिप्तता भी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article