फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gangster case will be filed against former MLA and three others

Lucknow News: पूर्व विधायक व तीन अन्य पर चलेगा गैंगस्टर का केस

Tue, 26 Aug 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 26 Aug 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Gangster case will be filed against former MLA and three others
सुल्तानपुर। एमपी-एमएलए कोर्ट के सेशन जज राकेश की अदालत में सोमवार को पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू सहित पांच आरोपियों के खिलाफ चल रहे गैंगस्टर केस में सुनवाई चली। इस दौरान गैंग के सदस्य बताए गए आरोपी दीपक कुमार सिंह उर्फ बब्लू की तरफ से पेश हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में अदालत ने उसपर प्रचलित कार्यवाही को समाप्त कर दिया। अदालत ने मामले में पूर्व विधायक व तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ चल रही सुनवाई के लिए पांच सितंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन

धनपतगंज थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी सीताराम यादव ने पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू, सह आरोपी अंशू सिंह, रुकसार अहमद, विजय यादव व दीपक सिंह के खिलाफ 28 अप्रैल, 2021 को अपने ही थाने में केस दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने अपनी जांच पूरी करने के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ आपराधिक गैंग चलाने के आरोप में चार्जशीट दाखिल की थी। प्रकरण का विचारण एमपी-एमएलए की स्पेशल सेशन कोर्ट में चल रहा है।
विज्ञापन

चार्ज पर सुनवाई के लिए सभी आरोपियों को पिछली पेशी पर व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने की चेतावनी दी गई थी, हालांकि आरोपियों की तरफ से चार्ज की कार्रवाई को रोकने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। वहीं, आरोपी दीपक कुमार सिंह के खिलाफ गैंगचार्ट में दिखाए गए मुकदमे में बरी होने की वजह से हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई चलाना उचित नहीं मानते हुए केस की कार्रवाई खत्म कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed