फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gangrape with girl in pratapgarh

लड़की को चारपाई सहित उठा ले गए फिर किया गैंगरेप

Sat, 03 Oct 2015 11:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुंडा (प्रतापगढ़)
ब्यूरो/अमर उजाला, कुंडा (प्रतापगढ़) Updated Sat, 03 Oct 2015 11:06 AM IST
विज्ञापन
gangrape with girl in pratapgarh

मां-बाप के बगल दूसरी चारपाई पर सो रही किशोरी का अपहरण कर गैंगरेप किया गया। उसके चिल्लाने पर परिजन दौड़े तो आरोपी उसे छोड़कर भाग निकले। सुबह घटना से आक्रोशित लोगों ने थाने को घेर लिया।

विज्ञापन


बाद में पुलिस ने तीन नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध अपहरण और दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया।

नवाबगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक किशोरी अपने मां-बाप के बगल दूसरी चारपाई पर सो रही थी। रात में करीब दो बजे कुछ लोग आए और उसे चारपाई सहित बाग में उठा ले गए। आरोप है कि उसका मुंह दबाकर उसके साथ गैंगरेप किया।

विज्ञापन

पुलिस ने पीड़िता के चाचा को ही मारा

gangrape with girl in pratapgarh

इस दौरान किशोरी ने किसी तरह से छूटकर शोर मचाया तो उसकी चीख सुनकर परिजन दौड़े। घरवालों के आने पर आरोपी भाग निकले। किशोरी ने परिजनों से सारी बात बताई तो वे सन्न रह गए।

सूचना पर पुलिस भी पहुंची। सुबह घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीणों ने नवाबगंज थाना घेर लिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अजय उर्फ आल्हा पुत्र भाई लाल, अंसार अहमद उर्फ ननकू व वेदप्रकाश पांडेय उर्फ विकास के खिलाफ नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।

उधर, आरोप है कि बयान लेने गई पुलिस ने पीड़ित किशोरी के चाचा को ही डंडा मार दिया। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने बाग से आरोपियों की चप्पल और एक साइकिल बरामद की है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। इस बारे में एसओ नवाबगंज का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed