फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gangrape with girl in barabanki

लड़की को अगवा कर गैंगरेप, सहेलियों के सामने बनाया अश्लील वीडियो

Fri, 26 May 2017 06:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर (बाराबंकी)
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर (बाराबंकी) Updated Fri, 26 May 2017 06:30 PM IST
विज्ञापन
gangrape with girl in barabanki
डेमो प‌िक
बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी को अगवा कर उससे गैंगरेप करने के बाद अश्लील वीडियो क्लिप बना ली गई। इस घटना में रिपोर्ट दर्ज करने में पुलिस ने लापरवाही बरती व कई घंटे तक पीड़िता व उसकी मां को टहलाती रही। 
विज्ञापन


सीओ की जानकारी में मामला आने पर हरकत में आई पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है। पुलिस के मुताबिक थाना रामनगर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी अपनी दो सहेलियों के साथ बुधवार की दोपहर खेत में घास काटने गई थी। 
विज्ञापन


आरोप है कि खेत में मिले गांव के रहने वाले प्रवेश, रामू व पंकज ने अगवा कर लिया। इस दौरान तीनों आरोपियों ने किशोरी के साथ बारी-बारी से दुराचार किया। आरोप है कि किशोरी का अश्लील वीडियो क्लिप भी बना ली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी के साथ रही दो सहेलियों ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने पीड़िता व उसकी सहेलियों को जान से मारने की धमकी दी और किसी से यह बात न बताने को कहा। 

gangrape with girl in barabanki
डेमो प‌िक
आरोपियों के चुंगल से छूटने के बाद घर पहुंची पीड़िता ने रिश्तेदारी में गई अपनी मां को फोन पर जानकारी दी। पीड़िता का कहना है कि उसके पिता बीते सप्ताह नौकरी करने के लिए गुजरात चले गए हैं और मां बुधवार को गोंडा जिले में एक रिश्तेदारी गई हुई थी।
 
रात में ही इस मामले की जानकारी पीड़िता की मां ने 100 नंबर पर फोनकर पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने में तत्परता नहीं दिखाई। बृहस्पतिवार की सुबह पीड़िता व उसकी मां ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए नामजद तहरीर दी तो कई घंटे तक पुलिस अनदेखी करती रही। 

इसकी शिकायत सीओ श्रीपाल यादव के पास पहुंची तो पुलिस हरकत में आई। सीओ श्रीपाल यादव व एसओ सुधीर कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। सीओ का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed