किशोरी से गैंगरेप, विरोध पर ईंट से कुचल दिया चेहरा, लहूलुहान छोड़कर भागे दरिंदे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसके चेहरे पर बुरी तरह से चोटें आई हैं। किशोरी ने मानखेड़ा गांव के बउवा यादव व उसके तीन साथियों पर दरिंदगी करने का आरोप लगाया है। बउवा मंगलवार रात से लापता है। परिवारीजनों ने मड़ियांव पुलिस से शिकायत की है। प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित किशोरी मूलरूप से मलिहाबाद की रहने वाली है।
उसके पिता की मौत हो चुकी है। वह मड़ियांव में अपनी मां और चार भाइयों के साथ किराये के मकान में रहती है। मंगलवार शाम करीब सात बजे वह घर से निकली। काफी देर तक वह घर नहीं लौटी तो परिवारीजन परेशान हो गए। उन्होंने खोजबीन शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं लगा।
कैसे पहुंची ट्रॉमा, नहीं पता
इस बीच कुछ लोग एक किशोरी को बेहोशी व लहूलुहान हालत में ट्रॉमा सेंटर के गेट पर छोड़कर भाग गए। किशोरी ने बताया कि वह शाम को घर से निकली कि मानखेड़ा गांव का बउवा उसे जबरन सुनसान जगह ले गया। यहां उसके तीन और साथी थे। तीनों ने मुंह दबाकर उसके साथ जबरदस्ती की।
विरोध किया तो ईंट से चेहरे पर कई वार किए। किशोरी का कहना है कि वह बेहोश हो गई। इसके बाद क्या हुआ? वह ट्रामा सेंटर कैसे पहुंची? उसे अस्पताल कौन लाया? इस बारे में उसे कोई जानकारी नहीं। वहीं पुलिस के अनुसार आरोपी बउवा का दावा है कि किशोरी उसकी परिचित है। उसे बाइक से गिरने की वजह से चोट लगी है।