फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gangaur festival celebrated by worshipping Shiva-Gaura

Lucknow News: शिव-गौरा का पूजन कर मनाया गणगौर पर्व

Mon, 23 Mar 2026 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Gangaur festival celebrated by worshipping Shiva-Gaura
शिव-गौरा का पूजन कर मनाया गणगौर पर्व
लखनऊ। शहर की मारवाड़ी गली में रविवार को गणगौर का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मिट्टी से बनी देवी-देवताओं की मूर्तियों को सजाया गया। इन मूर्तियों में ईसरजी (भगवान शिव का स्वरूप), गौरा जी (माता पार्वती का स्वरूप), कानीराम जी (ईसरजी के भाई), रोवाबाई, सोवाबाई (ईसरजी की बहन) और मालन (कुछ परंपराओं में मालिन का स्वरूप) बनाए जाते हैं। रंगपर्व धुलंड़ी के साथ ही अगले 16 दिन तक गणगौर पर्व मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि होली पर गौरा जी अपने पीहर आ जाती हैं और आठ दिन बाद ईसरजी उन्हें वापस लेने के लिए आते हैं और फिर चैत्र शुक्ल तृतीया को उनकी विदाई होती है। इसी दिन गौरा जी ने महिलाओं को सौभाग्य का आशीर्वाद दिया था। गणगौर की सबसे पहले पूजा माता गौरा जी ने ईसरजी की मूर्ति बनाकर की थी और शिव रूप में उन्हें सौभाग्य प्राप्त हुआ था। आयोजक पंकज माहेश्वरी ने बताया कि मारवाड़ी गली में आयुषी माहेश्वरी, स्नेह माहेश्वरी, ज्योति, पूजा, राधिका और प्रियांशी माहेश्वरी ने विवाह के बाद पहली बार गणगौर की पूजा की। इस दौरान अन्य महिलाएं भी मौजूद रहीं।

शिव-गौरा का पूजन कर मनाया गणगौर पर्व

शिव-गौरा का पूजन कर मनाया गणगौर पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed