फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ganga will be clean till 2018 says Uma Bharti.

केंद्रीय मंत्री उमा भारती बोलीं, 2018 तक गंगा को साफ करके दिखा देंगे

Sun, 25 Jun 2017 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 25 Jun 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
ganga will be clean till 2018 says Uma Bharti.
केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती

केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा पुनरुद्धार मंत्री उमा भारती ने कहा कि हम 2018 तक गंगा साफ करके दिखा देंगे। गंगा सफाई में कानपुर समेत कुछ शहरों पर खास फोकस रहेगा।

विज्ञापन


प्रदेश में जिस तरह काम हो रहा है, उसे देखकर लगता है कि हमारी टाइम लाइन से पहले ही गंगा सफाई के काम में प्रगति होने वाली है। उमा रविवार को जल निगम और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक करने के बाद वीवीआईपी गेस्ट हाउस में मीडिया से मुखातिब थीं।
विज्ञापन


उमा ने बताया कि उन्होंने नगर मंत्री सुरेश खन्ना के साथ जल निगम के अधिकारियों तथा सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह के साथ सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की है। प्रदेश में प्रधानमंत्री कृषि सिंचन योजना के चार प्रोजेक्ट पर पिछली सरकार में कामकाज नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन योजनाओं में आ रही बाधाओं का तीन माह में समाधान कर दिया गया है। इससे 20 लाख हेक्टेयर में सिंचाई की सुविधा मिल सकेगी।

यूपी में मोदी कल्चर का रोपण कर रहे सीएम योगी

ganga will be clean till 2018 says Uma Bharti.

उमा ने कहा कि जितनी तेजी से योगी सरकार काम कर रही है, उतना काम देश में शायद ही किसी सरकार न किया हो। इसके पीछे मूल प्रेरणा पीएम नरेंद्र मोदी की है।

उन्होंने 18 घंटे काम करना सिखाया है। सीएम योगी प्रदेश में मोदी कल्चर का बीजारोपण कर रहे हैं। अब यूपी का तेजी से विकास होगा और भारत प्रगतिशील राष्ट्र बनेगा।

कोविंद को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाने पर खुशी जताई
उमा भारती ने रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाए जाने पर खुशी जताई। कहा कि कोविंद भले ही दलित परिवार में जन्मे हैं लेकिन उनकी पहचान सर्वजनहित के लिए काम करने वाले की है।

राज्यसभा सांसद और बिहार के राज्यपाल के रूप में उन्होंने इसे साबित किया है। उनके व्यवहार के कारण ही नीतीश कुमार उनका समर्थन कर रहे हैं। विपक्षी दलों की उम्मीदवार मीरा कुमार को लेकर उन्होंने यह कहकर कोई टिप्पणी नहीं की कि प्रत्याशी उतारना विपक्ष का अधिकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed