फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ganga surge, water reaches stairs of ghats

Lucknow News: गंगा में उफान, घाटों की सीढ़ियों तक पानी

Thu, 15 Aug 2024 03:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 15 Aug 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Ganga surge, water reaches stairs of ghats
डलमऊ (रायबरेली)। पहाड़ों पर हो रही बारिश से एक बार फिर गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी होनी लगी है। जलस्तर दो घंटे में एक सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है। चेतावनी बिंदु से जलस्तर 26 सेंटीमीटर दूर है। गंगा में उफान से कटरी क्षेत्र के ग्रामीण बाढ़ की आशंका से सहमे हैं। स्नान घाटों कि सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया है।
विज्ञापन


बुधवार से गंगा के जलस्तर में वृद्धि शुरू हो गई है। शाम को गंगा का जलस्तर 98.360 मीटर रहा, जो चेतावनी बिंदु से 26 सेंटीमीटर दूर है। जलस्तर बढ़ने से कटरी के गांवों में हलचल बढ़ गई है। ग्राम चक मलिक भीटी, जहांगीराबाद, जमाल नगर, मोहद्दीनपुर, अंबहा, बबुरा, पूरे रेवती सिंह समेत 50 गांव के लोगों को बाढ़ की आशंका सताने लगी है।
विज्ञापन

पानी खेतों तक पहुंच गया है, जिससे चारे की समस्या भी खड़ी हो गई है। ग्रामीण महादेव, सजन यादव, रामेश्वर, जगतपाल, संदीप कुमार आदि ने बताया कि पानी के कृषि भूमि तक पहुंच जाने से पशुओं को चारे की समस्या उत्पन्न होने लगी है। यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो जल्द ही आबादी क्षेत्र में पानी पहुंच जाएगा। गंगा नदी का बढ़ता जलस्तर डलमऊ में स्नान घाटों की सीढ़ियों तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि डलमऊ में बाढ़ की स्थिति चेतावनी बिंदु पार करने के बाद उत्पन्न होती है। बाढ़ से निपटने के लिए सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। क्षेत्रीय लेखपालों को गंगा नदी के जलस्तर पर निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।


गेगासो घाट पानी में डूबा
सरेनी (रायबरेली)। गंगा का जलस्तर बढ़ने सेे गेगासो घाट पानी में डूब गया है। लोगों को घाट के किनारे जाने से मना कर दिया गया है। गंगा के जलस्तर में वृद्धि से कुटिया एहत माली के साथ पूरे भुल्ली, पूरे सुकरू, भक्त खेड़ा, पूरे अहीरन, राम प्रसाद का पुरवा, पूरे पूर विहन, पिपरहा का पुरवा के लोगों में हड़कंप है। पूरे शुकरू गांव से पूरे लाल साहब गांव जाने वाले रास्ते पर पानी भर गया है। पूरे भुल्ली गांव के पुल के पास भी पानी भर रहा है। तहसीलदार मंजुला मिश्रा ने बताया कि अभी बाढ़ जैसे हालात नहीं है, लेकिन व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed