फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ganga Gomti stopped on information of train part being damaged

Lucknow News: ट्रेन का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर रोकी गई गंगा गोमती

Wed, 16 Oct 2024 03:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 16 Oct 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Ganga Gomti stopped on information of train part being damaged
रायबरेली। लखनऊ से रायबरेली-ऊंचाहार होते हुए मंगलवार देर शाम प्रयागराज जाने वाली गंगा गोमती एक्सप्रेस को दरियापुर स्टेशन पर अचानक रोक दिया गया। ट्रेन के एक हिस्से के क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर एहतियात के तौर पर उसे रोका गया। करीब आधे घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। परीक्षण के बाद सब ठीक मिलने पर ट्रेन रवाना की गई।
विज्ञापन


गंगा गोमती एक्सप्रेस मंगलवार शाम को लखनऊ से रायबरेली स्टेशन पर 7:39 बजे सात मिनट विलंब से पहुंची। कुछ देर ठहराव के बाद अगले स्टॉपेज लक्ष्मणपुर के लिए रवाना हुई। मधुबन क्रॉसिंग से ट्रेन गुजरी तो गेटमैन को गाड़ी में कोई पार्ट लटका होने की आशंका हुई। इस कारण अगले स्टेशन को सूचना दी गई। इस पर ट्रेन को पहले दरियापुर के होम सिग्नल पर कुछ देर रोका गया। इससे यात्रियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन


धीमी गति से ट्रेन दरियापुर स्टेशन पहुंची। ट्रेन के लोको पायलट और गार्ड ने स्टेशन के कर्मचारियों की मदद से ट्रेन को चेक किया। कहीं कोई पार्ट लटका नहीं मिला। सब कुछ ठीक मिलने पर राहत की सांस ली। इसके बाद ट्रेन आगे रवाना हुई। इस तरह गंगा गोमती अपने अगले स्टापेज लक्ष्मणपुर स्टेशन पर 55 मिनट देर से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed