फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gang rape with two minor sisters

चचेरी बहनों के साथ सामूहिक दुर्ष्क्म, दो दबोचे

Tue, 08 Mar 2022 01:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 01:26 AM IST
विज्ञापन
gang rape with two minor sisters
लखनऊ। मोहनलालगंज क्षेत्र के एक गांव में रविवार शाम खेत गईं दो किशोरियों से एक युवक ने अपने नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरियां आपस में चचेरी बहनें हैं। किशोरियों की चीख-पुकार सुनकर भाई मौके पर पहुंचा तो दोनों आरोपी भाग निकले। पीड़ित बहनों ने परिवारीजनों के साथ आरोपियों के घर जाकर शिकायत की तो सुबह आरोपी पीड़िता को धमकाने पहुंच गए। मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित किशोरियों के पिता ने थाने में केस दर्ज कराया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक समेत किशोर के विरुद्ध गैंगरेप, छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मोहनलालगंज के एक गांव निवासी किसान ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी अपनी 16 वर्षीय चचेरी बहन के साथ रविवार शाम चार बजे के करीब गांव के बाहर खेत में की ओर गई थीं। गांव के ही प्रवीण उर्फ छोटू ने अपने किशोर साथी संग मिलकर छेड़छाड़ करने के साथ ही धमकाकर दोनों बहनों से दुष्कर्म किया। दोनों किशोरियों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर भाई पहुंचा तो दोनों आरोपी भाग गए। इसके बाद भाई संग घर पहुंची दोनों किशोरियों ने अपने परिवारीजनों से पूरी घटना बताई। इसके बाद आरोपियों के घर पहुंचकर उनके परिवारीजनों से शिकायत की तो यह बात उन्हें नागवार गुजरी। इसके बाद पीड़ित परिवारीजन चुपचाप अपने घर लौट गए।
विज्ञापन

वहीं सोमवार सुबह आरोपियों के परिवारीजन अपने कई साथियों संग पीड़ित किशोरियों के घर जा धमके और मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित किशोरियों के साथ पिता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी युवक समेत उसके किशोर साथी के विरुद्ध गैंगरेप, छेड़छाड़, मारपीट, जान से मारने की धमकी की धाराओं में केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed