फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gang rape of teenage girl, attempt to murder her by strangulating her in protest

Lucknow News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, विरोध पर गला दबाकर हत्या की कोशिश

Sun, 02 Jun 2024 05:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 02 Jun 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Gang rape of teenage girl, attempt to murder her by strangulating her in protest
लखनऊ। किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म और विरोध पर गला दबाकर हत्या की कोशिश की वारदात सामने आई है। किशोरी घर से नित्यक्रिया के लिए निकली थी।
विज्ञापन

गांव का एक युवक बहाने से उसे बाइक पर बैठाकर बाराबंकी गढ़ी ले गया और साथी संग गंदी हरकत की। किशोरी किसी तरह जान बचाकर घर पहुंची।
पीड़िता ने शनिवार सुबह बीबीडी थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

14 वर्षीय किशोरी के मुताबिक, शुक्रवार की रात डेढ़ बजे वह नित्यक्रिया के लिए निकली थी। इस बीच गांव का रहने वाला शोभित यादव अपने साथी बाराबंकी के हिमांशु यादव के साथ वहां पहुंचा।

दोनों बहाने से किशोरी को बाराबंकी के गढ़ी ले गए। सुनसान जगह पर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध पर किशोरी का गला दबाकर हत्या की कोशिश की।
किसी तरह किशोरी जान बचाकर घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। डीसीपी पूर्वी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed