{"_id":"68b1417c961b003b3f0bacb5","slug":"gang-rape-of-a-minor-in-bakshi-ka-talab-area-case-filed-against-four-including-two-named-accused-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: बख्शी का तालाब इलाके में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दो नामजद सहित चार पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: बख्शी का तालाब इलाके में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दो नामजद सहित चार पर मुकदमा दर्ज
Fri, 29 Aug 2025 11:28 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बख्शी का तालाब (लखनऊ)
अमर उजाला नेटवर्क, बख्शी का तालाब (लखनऊ)
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:28 AM IST
सार
बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना हुई है। मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब इलाके में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में दो नामजद सहित चार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता का आरोप है कि घटना बृहस्पतिवार रात लगभग साढे आठ बजे की है। उनकी बेटी पुराने घर से नए घर जा रही थी। रास्ते में सूनसान जगह पर दो लोगों ने बेटी का मुंह दबाकर कार में बैठा लिया। उसे गांव के बाहर सूनसान जंगल में लेकर गए। जहां पर दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इसमें दो और अज्ञात लोग शामिल थे।
विज्ञापन
घटना को अंजाम देकर चारों फरार हो गए। उनकी बेटी ने घर पहुंचकर सारी आपबीती बतायी। इसके बाद बीकेटी थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करवाई है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करवाया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर शिवा सिंह व राज सहित चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन