फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gang rape in Ambedkar Nagar.

नशीला पदार्थ मिला महिला को किया बेहोश और फिर गैंगरेप

Sun, 05 Jul 2015 02:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेडकरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेडकरनगर Updated Sun, 05 Jul 2015 02:58 AM IST
विज्ञापन
gang rape in Ambedkar Nagar.

उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर में हुई एक घटना में घर में बर्थडे पार्टी के बहाने ब्यूटीपार्लर संचालिका को एक युवक अकबरपुर ले गया। इसके बाद कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया और बेहोश करने के बाद युवक समेत उसके साथियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


शनिवार सुबह आरोपी व उसका एक साथी महिला को छोड़ने कटेहरी बाजार पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने उन्हें दौड़ा लिया। दोनों बाइक छोड़ कर भाग गए। इस मामले में महिला ने थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय एक महिला अहिरौली थाना क्षेत्र में स्थित एक बाजार में ब्यूटीपार्लर चलाती है। एक जुलाई को अकबरपुर थाना क्षेत्र के रौतापुर गांव निवासी उसके परिचित एक युवक ने उसके पास फोन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन पर उसने बताया कि तीन जुलाई को उसके बेटे का जन्मदिन है। उसे इस कार्यक्रम में आना है। बताते हैं कि तीन जुलाई की शाम सात बजे वह युवक ब्यूटीपार्लर पहुंचा और उससे घर चलने के लिए कहा। महिला उसके साथ बाइक से चल पड़ी।

जब महिला को होश नहीं रहा तो फिर...

gang rape in Ambedkar Nagar.

वह अन्नावां बाजार में महिला को कोल्डड्रिंक पिलाने के लिए एक दुकान पर रुका। आरोप है कि यहां कोल्डड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर महिला को पिला दिया। इससे वह बेहोश सी होने लगी। इसके बाद आरोपी महिला को अपने घर न ले जाकर अकबरपुर लेकर चला गया।

महिला के मुताबिक उसे अकबरपुर पहुंचने के बाद कुछ होश नहीं रहा। चार जुलाई की सुबह जब उसे कुछ होश आया तो उसके पास एक कमरे में मुख्य आरोपी समेत एक अन्य युवक मौजूद था। दोनों युवक उसे लेकर कटेहरी बाजार पहुंचे।

इधर महिला के परिवारीजन व अन्य लोग उसके घर न लौटने से काफी परेशान थे। दोनों युवक जैसे ही महिला को लेकर बाजार पहुंचे तो लोगों ने दौड़ा लिया। दोनों युवक बाइक छोड़कर भाग गए।

सुबह सात बजे महिला के परिवारीजन उसे लेकर अहिरौली थाने पहुंचे। महिला ने थाने में नशीला पदार्थ खिलाकर दुराचार करने की नामजद तहरीर दी। उधर एसओ राजेश यादव का कहना है कि मामले की जानकारी हुई है। छानबीन कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed