फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gang rape accused injured in police encounter in Vibhutikhand in Lucknow.

Lucknow: युवती को अगवा करने व सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती

Wed, 19 Oct 2022 10:13 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 19 Oct 2022 10:13 AM IST
सार

विभूतिखंड के कठौता से शिक्षिका को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया।
 

विज्ञापन
Gang rape accused injured in police encounter in Vibhutikhand in Lucknow.
पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ आरोपी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के विभूतिखंड इलाके के कठौता चौराहे से शनिवार शाम को ट्यूशन पढ़कर घर जा रही शिक्षिका को आटो से अगवा कर गैंगरेप करने वाला मुख्य आरोपी इमरान उर्फ मुस्तफा पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया है। बुधवार तड़के 3:30 बजे के करीब पुलिस और इमरान का आमना सामना विभूति खंड थाना क्षेत्र के कठौता झील के पास हुआ । पुलिस पर फायरिंग कर इमरान भागने लगा जवाबी फायरिंग में इमरान के दाहिने पैर पर पुलिस की गोली लगी उसे इलाज के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


विभूतिखंड इलाके के कठौता चौराहे से शनिवार शाम को ट्यूशन पढ़कर घर जा रही शिक्षिका को आटो से अगवाकर दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले मे पुलिस ने एक आरोपी आकाश तिवारी को को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मुख्य आरोपी  इमरान की तलाश की जा रही थी। डीसीपी पूर्वी प्राची सिंह के मुताबिक आरोपी इमरान के संबंध मे सूचना मिली की वह कठौता इलाके मे कही छिपा है। पुलिस इलाके तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


बुधवार तड़के 3:30 बजे कठौता झील के पास बाइक सवार युवक दिखा। पुलिस ने रोका तो भागने लगा। पीछा किया तो झील की दूसरी तरफ बाइक छोड़कर भागते समय फायरिंग की। जवाबी फायरिंग मे इमरान को गोली लगी। उसे घायल हालत मे लोहिया अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इमरान के पास से 32 बोर की पिस्तौल और कारतूस बरामद किया है। घायल इमरान मूल रूप से बहराइच के नानपारा का रहने वाला हे। वह विभूतिखंड के विनम्र खंड मे रहकर आटो चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था पूरा मामला
विभूतिखंड के कठौता इलाके में ट्यूशन पढ़ाने वाली हुसैनगंज निवासी युवती को ऑटो सवार दो बदमाशों ने शनिवार शाम को अगवा कर लिया था। उसे सुशांत गोल्फ सिटी के प्लासियो मॉल के पीछे झाड़ियों में लेकर गये। जहां दोनों ने दुष्कर्म किया। रात को हुसड़िया चौराहे पर बदहवाशी की हालत में फेंककर भाग निकले। पीड़िता ने परिजनों से संपर्क किया। पीड़िता देर रात तीन थानों के चक्कर लगाती रही पर उसे कोई मदद नहीं मिली। रविवार देर शाम को मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभूतिखंड थाने में दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed