फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gang getting home loans from banks using fake documents exposed

Lucknow News: जाली दस्तावेजों से बैंकों से होम लोन कराने वाले गिरोह का राजफाश

Thu, 21 Nov 2024 03:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Gang getting home loans from banks using fake documents exposed
एसटीएफ की गिरफ्त में आरोपी।

विज्ञापन
लखनऊ। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने जाली दस्तावेज तैयार कर बैंकों से होम लोन लेने वाले गिरोह का राजफाश किया है। एसटीएफ ने गिरोह के चार जालसाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अभी तक पांच करोड़ रुपये की ठगी कर चुके हैं। एसटीएफ गिरोह के अन्य ठगों की तलाश कर रही है।



एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक लाल प्रताप सिंह के मुताबिक काफी दिनों से फर्जीवाड़े की सूचना मिल रही थी। इसके बाद एसटीएफ में इंस्पेक्टर अंजनी कुमार पांडेय के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने विभूतिखंड से फर्जीवाड़े के आरोपी दुबग्गा निवासी मो. आरिफ, जूते वाली गली अमीनाबाद निवासी मो. वाशिल, सिरकोहिया, सीतापुर के महमूदाबाद निवासी शिव प्रताप सिंह व आलमनगर निवासी अर्पित श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से 13 मोबाइल फोन, जाली आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, दो बुलेट मोटर साइकिल व एक कार बरामद की गई है।
विज्ञापन




आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे प्राॅपर्टी के कूटरचित अभिलेख तैयार करते थे। इसके बाद फर्जी लोगों के माध्यम से बैंक ऑफ महाराष्ट्र, जम्मू एंड कश्मीर बैंक, यूको बैंक व अन्य में खाता खुलवाते थे। फर्जी विक्रेता से जमीन की रजिस्ट्री कराकर उसी प्रॉपर्टी पर होम फर्स्ट, पिरामल, गृृह शक्ति हाउसिंग, हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस, किप्स हाउसिंग फाइनेंस व अन्य से होम लोन ले लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन






कर्मचारियों की मिलीभगत भी उजागर

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि हाउसिंग लोन कंपनियों, बैंकों के सर्वेयर व अन्य कर्मचारियों से मिलकर वे लोन पास करा लेते थे। इसके बाद रकम आपस में बांट लेते थे। कुछ दिन तक किस्त जमा करते थे, ताकि शक न हो। इसके बाद किस्त जमा करना बंद कर ठिकाना बदल लेते थे। गिरोह ने अब तक 33 फर्जी तरीके से होम लोन कराया है। इसमें होम फर्स्ट हाउसिंग से 18, पिरामल फाइनेंस से 10, गृृह शक्ति व किप्स हाउसिंग फाइनेंस से करीब पांच लोन करवाए हैं। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार पांडेय के मुताबिक आरोपियों पर विभूतिखंड थाने में एफआईआर दर्ज है। आरिफ पर हजरतगंज व वाशिल पर वजीरगंज थाने में एक-एक मुकदमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed