फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gang arrested by stf

मिलावटी शराब के लिए फर्जी शराब बोतल, ढक्कन बनाने वाला गिरोह का पर्दाफाश

Tue, 01 Feb 2022 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
gang arrested by stf
लखनऊ। कमिश्नरेट में अवैध तरीके से ब्रांडेड कंपनियों के नाम से फर्जी मोनोग्राम, शराब की बोतलें, ढक्कन बनाने का कारोबार फल-फूल रहा है। ऐसे एक गिरोह का पर्दाफाश एसटीएफ ने किया है। इस मामले में एटीएफ ने दो आरोपियों को दबोचा है। उनके पास से भारी मात्रा में शराब की बोतलें, ढक्कन, सील बोरियां बरामद की हैं।
विज्ञापन

डिप्टी एसपी धर्मेश कुमार शाही की टीम ने सोमवार शाम को बाजारखाला के नेहरूक्रॉस के पास से खजुआ रकाबगंज निवासी राजेश जायसवाल और सीतापुर के पृथ्वीपुर निवासी विनय जायसवाल को गिरफ्तार किया है। विनय मड़ियांव के भिटौली रायपुर में रहता है। पुलिस ने दोनों के पास से 20 हजार ढक्कन, 3100 मोनोग्राम, खाली बोतलें, एक बाइक और आठ बोरियां बरामद की हैं। लखनऊ व आसपास के जिलों में सरकारी ठेकों पर सबसे ज्यादा ये ढक्कन, मोनोग्राम व बोतलें सप्लाई की गईं। यहां के सेल्समैन से साठगांठ कर यह फर्जीवाड़ा धड़ल्ले से चल रहा था।
विज्ञापन

ब्रांडेड नाम से बेची जा रही थी मिलावटी शराब
डिप्टी एसपी डीके शाही के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कुबूल किया है कि कमिश्नरेट व आसपास के जिलों में कई दुकानों पर नकली शराब का कारोबार होता है। यह गिरोह इन नकली शराब के कारोबारियों को ब्रांडेड कंपनियों के नाम से सील, ढक्कन, बोतलें उपलब्ध कराते थे। दोनों ने कुबूल किया कि नकली ढक्कन व बोतल कानपुर के मूलगंज निवासी छोटू के जरिए खरीदकर लखनऊ लाया जाता है। इसके बाद विनय जायसवाल शराब भरकर सील कर असली बना देता था जिसे तय दुकानों के सेल्समैन के हवाले कर दिया जाता है जो उसे बेचने के बाद रकम विनय को दे देते हैं। यह गिरोह लखनऊ के अलावा रायबरेली, गोंडा, बाराबंकी व सीतापुर सहित आसपास के राज्यों में भी इस तरह केसामानों की आपूर्ति करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed