फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gandhi jayanti celebration in lucknow

गांधी जयंती: राज्यपाल राम नाईक और सीएम योगी ने गाया रामधुन, चरखा कातकर बापू को दी श्रद्धांजलि

Tue, 02 Oct 2018 09:53 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 02 Oct 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
gandhi jayanti celebration in lucknow
गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते राज्यपाल राम नाईक और गांधी आश्रम में चरखा कातते सीएम योगी। - फोटो : amar ujala
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती आज पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही है। उत्तर प्रदेश में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है। यहां हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर सुबह राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माल्यार्पण पर प्रदेशवासियों को गांधी जयंती की बधाई दी। राज्यपाल और सीएम ने यहां रामधुन गाया फिर गांधी आश्रम में चरखा कातकर उन्हें याद किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। गांधी जी के सत्य, अहिंसा और विश्व बंधुत्व के रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गांधी जी के विचारों से पूरी दुनिया में शांति और सद्भाव का मार्ग प्रशस्त हुआ है। सत्य और अहिंसा के माध्यम से उनके नेतृत्व में चला भारतीय स्वाधीनता आंदोलन विश्व के इतिहास में विलक्षण है। 
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि गांधी जी के जीवन का प्रत्येक क्षण देश और मानव सेवा में व्यतीत हुआ। गांधी जी का मानना था कि साफ-सफाई ईश्वर की भक्ति के बराबर है, इसलिए उन्होंने लोगों को स्वच्छता बनाए रखने की शिक्षा दी। सीएम ने कहा कि वर्तमान सरकार स्वच्छ भारत के उनके स्वप्न को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। स्वच्छता का उनका दर्शन देश की समृद्धि का वास्तविक मार्ग हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधीजी ने स्वावलंबन और श्रम की गरिमा को स्थापित किया : सीएम

gandhi jayanti celebration in lucknow
इसके बाद राज्यपाल और सीएम योगी ने गांधी आश्रम में चरखा कातकर राष्ट्रपिता को याद किया। सीएम ने कहा कि चरखे, खादी और स्वदेशी के माध्यम से गांधीजी ने स्वावलंबन और श्रम की गरिमा को स्थापित किया। 

वहीं, अवध क्षेत्र के अन्य जिलों में भी गांधी जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। फैजाबाद, रायबरेली, सुल्तानपुर, बाराबंकी समेत अन्य जनपदों के जिलाधिकारियों ने झंडारोहण कर गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं, स्कूलों में भी सांस्कृति कार्यक्रमों का दौर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed