फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gamblers run as police raids the site then pelted stones and damaged the vehicle

बाराबंकी : पुलिस आते देख पहले जुआरी भागे फिर की पत्थरबाजी, वाहन भी तोड़ा

Tue, 29 Oct 2019 10:24 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 29 Oct 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
gamblers run as police raids the site then pelted stones and damaged the vehicle
पुलिस वाहन में की तोड़फोड़ - फोटो : amar ujala
बाराबंकी के जंहागीराबाद इलाके में जुआरियो को पकड़ने पहुंची पुलिस बुरी तरह फंस गयी। फोर्स आते देख पहले जुआरी भागे फिर पलटवार करके पत्थरबाजी करने लगे। हिरासत में लिए गए साथियों को जबरन छुड़वा लिया और पुलिस वाहन तोड़ डाला। जुआरियों के हमले से दहशत में आए पुलिसवालों को जान बचाकर भागना पड़ा। 
विज्ञापन


मामला थाना जाहांगीराबाद इलाके के अजगना गांव का है। यहां का जुआ काफी मशहूर है दूर दराज से आने वाले जुआरी रात 10 बजे लाखों का वारा न्यारा कर रहे थे। हार के सदमे में कुछ नशे में धुत्त थे, तो कुछ की मुठ्ठी जीत से मालामाल थी। 
विज्ञापन


इसी बीच पुलिस फोर्स पहुंच गयी। पहले तो जुआरी भागे लेकिन कुछ साथियों को हिरासत में देखकर लोग पलट गए । बताया गया कि जुआरियों ने पुलिस से बात करते हुए कहा कि हमने आपसे तय करके खेल शुरू किया था, तो मौके पर क्यों आये लेकिन पुलिसवाले रौब दिखाने लगे तो बात बढ़ गयी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जुआरियों ने हमला करके साथियों को हिरासत से छुड़ा लिया और वाहन तोड़ डाला। जुआरियों की हिम्मत देखकर पुलिस ने वहां से भाग जाना ही मुनासिब समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed