फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gambler sanjay sherpuriya case

Lucknow News: शेरपुरिया ने जब्त संपत्तियों पर कर रखा था कब्जा, लगा था जुर्माना

Mon, 01 May 2023 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
gambler sanjay sherpuriya case
लखनऊ। नटवरलाल संजय शेरपुरिया को लेकर पुलिस की जांच में एक अहम तथ्य उजागर हुआ। गुजरात में जब संजय बैंक डिफाल्टर घोषित हुआ था तो उसकी संपत्तियां कुर्क की गई थीं। तब भी वह जबरन उन संपत्तियों पर काबिज रहा था। आखिर में जब कोर्ट तक मामला पहुंचा, उस पर जुर्माना लगाया गया तब वह गुजरात छोड़कर गुरुग्राम पहुंचा था। एक जांच एजेंसी के एक अफसर का संजय को संरक्षण मिलता रहा है।
विज्ञापन


संजय शेरपुरिया छह दिन पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस अब उसको रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। सोमवार को विभूतिखंड पुलिस इस संबंध में कोर्ट में अर्जी दे सकती है, ताकि उससे पूछताछ कर अधिक से अधिक जानकारी व साक्ष्य जुटाए जा सकें। सूत्रों के मुताबिक जांच में सामने आया कि करोड़ों रुपये का लोन लेने के बाद जब कंपनी दिवालिया घोषित हुई और संजय व उसकी पत्नी बैंक डिफाल्टर घोषित किए गए तो बैंक ने उसकी संपत्ति कुर्क कर कब्जे में ली थी। तब शेरपुरिया ने अपने राजनीतिक रसूख के बल पर इन संपत्तियों पर कब्जा कर रखा था। नोटिस के बावजूद इन्हें खाली नहीं कर रहा था। बैंक इस संबंध में कोर्ट गई थी। सूत्रों की माने तो उस दौरान शेरपुरिया पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगा था। जब दबाव बना तब ये गुजरात छोड़कर निकला था। पहले गुरुग्राम में रहा और फिर दिल्ली में पैर जमाए। चंद वर्षों में साम्राज्य खड़ा कर लिया।
विज्ञापन


अफसर का बेटा कारोबार में साझेदार
एक बड़ी जांच एजेंसी में तैनात एक अफसर संजय शेरपुरिया का बेहद करीबी है। सूत्रों के मुताबिक जब भी शेरपुरिया किसी मुसीबत में फंसा तो इस अफसर ने उसका साथ दिया। इसी अफसर का बेटा संजय के साथ कारोबार में भी शामिल रहा। हालांकि इसकी पुष्टि तभी हो सकती है जब संजय शेरपुरिया की कुंडली और गहनता से खंगाली जाए। उसके संपर्क में रहने वालों के बारे में जानकारी जुटाई जाए। बताया ये भी जाता है कि एक वक्त पर जब एजेंसी के मुखिया के खिलाफ कुछ लोगों ने साजिश रची थी तो उसमें बाहरी शख्स संजय शेरपुरिया भी शामिल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के कई बड़े नेताओं का है बेहद करीबी
संजय शेरपुरिया का लखनऊ भी आना जाना रहता था। वह शहर के कई बड़े सत्ताधारी नेताओं के सीधे संपर्क में था। एक बड़े नेता के साथ वह उनकी ही गाड़ी में घूमता था। विभूतिखंड पुलिस ने कोर्ट की अनुमति लेकर जेल में आरोपी संजय से पूछताछ की। अधिकतर सवालों के जवाब उसने नहीं दिए। सूत्रों के मुताबिक नेताओं व अफसरों से संपर्क की बात कबूली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed