फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   G-20: Digital Geeta will answer every question related to life, through the app

जी-20 : जीवन से जुड़े हर सवाल का जवाब देगी डिजिटल गीता, एप के जरिए स्क्रीन पर नजर आएगी मनचाही तस्वीर

Tue, 14 Feb 2023 02:19 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 14 Feb 2023 02:19 PM IST
सार

केरल की अमृता विश्व विद्यापीठम यूपी के गांवों में बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा देगी। संस्था ने जी-20 की तर्ज पर सी-20 अभियान शुरू किया है। संस्था की ओर से यूपी के 22 गांवों में पायलट प्रोजेक्ट के जरिए बच्चों को शिक्षित किया जा रहा है।

विज्ञापन
G-20: Digital Geeta will answer every question related to life, through the app
भगवत गीता

विस्तार

डिजिटल गीता बटन दबाते ही जीवन से जुड़े हर सवाल का जवाब देगी और स्मार्टकला एप पर बटन दबाते ही मनचाही तस्वीर सामने होगी। जी-20 सम्मेलन में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आए बदलावों को दर्शाने के लिए लगी प्रदर्शनी में इन नवाचारों को दिखाया गया है।

विज्ञापन


टैग बिन की निष्ठा गोयल बताती हैं कि डिजिटल गीता में जीवन के हर सवाल का जवाब है। इस आधार पर तैयार इस डिजिटल प्लेटफार्म से मार्गदर्शन, प्रेरणा, परिवर्तन व कर्म को लेकर सवाल पूछ सकते हैं। फिलहाल स्क्रीन पर लिखित में जवाब आता है। जल्द ही गीतकार मनोज मुंतशिर की आवाज में जवाब सुनने को भी मिलेगा। इसी तरह जूते पहने हुए मगरमच्छ और उड़ता ऊंट कैसा दिखेगा। इसी तरह मन में आने वाली हर कल्पना को बटन दबाते ही स्क्रीन पर देख सकते है।
विज्ञापन


यह संभव किया है टैग बिन कंपनी ने। उसने मनचाही तस्वीरों को देखने के लिए एआई स्मार्टकला लांच किया है। प्रदर्शनी में इंटर एक्टिव वीआर गेम सहित कई रोचक नवाचार देखने को मिल रहे हैं। इससे एआई शतरंज पर बच्चे न सिर्फ शतरंज खेलना सीख सकते हैं, बल्कि बड़े भी कंप्यूटर के साथ शतरंज खेल सकते हैं। इसके अलावा केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिक विभाग की ओर से तैयार डीजी मोबाइल पर 2014 से अब तक भारत में हुए डिजिटल बदलाव की कहानी को बटन दबाते ही समझा जा सकता है। राज्य सरकार की ओर से पर्यटन, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, कृषि और आदिवासी कल्याण की डिजिटल प्रदर्शनी लगाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल स्क्रीन से हो सकेगा आधार प्रमाणीकरण
बुजुर्गों की फिंगर प्रिंट निकालना आसान नहीं है। ऐसे में बुजुर्ग पेंशनरों को आधार के जरिए अपने जीवित होने का प्रमाण पत्र देने में दिक्कत आती है। कभी हाथ में चोट लगने से भी आधार प्रमाणीकरण में दिक्कत आती है। ऐसी समस्याओं के समाधान के लिए यूपीआईडी ने आधार पोर्टल पर चेहरा प्रमाणिकता की व्यवस्था शुरू की है। पोर्टल पर आधार नंबर फीड करने के बाद मोबाइल के सामने अपना चेहरा दिखाने पर स्क्रीन बता देगी कि आप ही असली व्यक्ति हैं। यही नहीं भुवन आधार सेवा से अब पिन कोड नंबर से पता चल जाएगा कि निकटवर्ती आधार सेवा केंद्र कहां है।

सी-20 सोसायटी यूपी के गांवों में बच्चों को देगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
केरल की अमृता विश्व विद्यापीठम यूपी के गांवों में बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा देगी। संस्था ने जी-20 की तर्ज पर सी-20 अभियान शुरू किया है। संस्था की ओर से यूपी के 22 गांवों में पायलट प्रोजेक्ट के जरिए बच्चों को शिक्षित किया जा रहा है। बच्चों को टैबलेट बेस एजुकेशन दी जा रही है। संस्था के प्रतिनिधि डॉ. रघुरमन का कहना है कि यदि राज्य सरकार सहयोग करे तो उनकी संस्था यूपी में स्कूल-कॉलेज भी स्थापित कर सकती है।


मोबाइल और कंप्यूटर नहीं होगा हैक
प्रदर्शनी में सीडॉट की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी में क्वांटम सॉफ्यवेयर का प्रस्तुतीकरण किया गया है। कंपनी के सीईओ डॉ. राजकुमार उपाध्याय बताते हैं कि अब तक कम्यूनिकेशन में इंटरनेट का उपयोग होता है। इसमें डाटा और सूचना हैक  होने की आशंका रहती है। लेकिन क्वांटम तकनीक से डाटा या सूचना हैक होने की कोई आशंका नहीं रहती। कंपनी ने सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन एप तैयार किया है। इसका उपयोग एक संस्थान के भीतर के कुछ लोगों के बीच गोपनीय सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए किया जा सकता है। इसकी सूचना लीक होने की आशंका नहीं रहती है। कंपनी ने टेलीकॉम उपकरण, 5जी कोर, राउटर और स्विच का भी प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed