फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fungus in soft drink, complain ragistered

सॉफ्ट ड्रिंक की बोतल में फंगस, शिकायत दर्ज

Thu, 21 Nov 2013 01:00 AM IST
ज्ञान सक्सेना/लखनऊ
ज्ञान सक्सेना/लखनऊ Updated Thu, 21 Nov 2013 01:00 AM IST
विज्ञापन
fungus in soft drink, complain ragistered

बाजार में बिकने वाली ब्रांडेड सॉफ्ट ड्रिंक्स की नियमित जांच पड़ताल के सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद भी इसकी रोकथाम के लिए जिम्मेदार विभाग उदासीन बने हुए हैं।

विज्ञापन


इसके चलते ही बाजार में बिना खौफ सेहत को नुकसान पहुंचाने वाली सॉफ्ट ड्रिंक्स की सप्लाई धड़ल्ले से जारी है।

ताजा उदाहरण बुधवार को रकाबगंज इलाके में संचालित एक जूस सेंटर से खरीदी गई ब्रांडेड सॉफ्ट ड्रिंक्स की सीलबंद बोतल में देखने को मिला।

सीलबंद सॉफ्ट ड्रिंक्स की बोतल में बाहर से ही फंगस साफ तैरती हुई दिखायी दे रही है। जागरूक उपभोक्ता ने इसकी शिकायत मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी सिंह से की।
विज्ञापन


एफएसडीए के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने इसे एक गंभीर मामला मानते हुए उक्त ब्रांडेड कंपनी की बाजार में बिकने वाली सॉफ्ट ड्रिंक्स के नमूनों की सैंपलिंग कर जांच पड़ताल का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिस जूस सेंटर से उक्त फंगस युक्त सॉफ्टड्रिंक्स की बोतल खरीदी गयी थी वहां मौजूद सॉफ्ट ड्रिंक्स की अन्य बोतल के नमूने भी प्रयोगशाला जांच के लिए सीलबंद कराए जाएंगे।


मालूम हो कि बीते दिनों एक प्रमुख सॉफ्टड्रिंक्स कंपनी के एक उत्पाद की प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट अनसेफ श्रेणी में निगेटिव आई थी।

इसके बाद एफएसडीए टीम ने चिनहट स्थित उक्त कंपनी के डिपो पर कार्रवाई कर छह प्रमुख ब्रांड की सॉफ्टड्रिंक्स के नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए सीलबंद किए थे। इनकी जांच रिपोर्ट का अब भी इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed