फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   funeral of apple's sales manager vivek tiwari in lucknow

विवेक तिवारी का हुआ अंतिम संस्कार, कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक व आशुतोष टंडन ने परिवार को दिया दिलासा

Sun, 30 Sep 2018 09:50 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 30 Sep 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
funeral of apple's sales manager vivek tiwari in lucknow
विवेक के परिजन को दिलासा देते मंत्री बृजेश पाठक और आशुतोष टंडन। - फोटो : amar ujala
लखनऊ पुलिस की गोली का शिकार हुए एपल के सेल्स मैनेजर विवेक का अंतिम संस्कार बैकुंठधाम में किया गया। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक एवं प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन भी पहुंचे। दोनों कैबिनेट मंत्रियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। 
विज्ञापन


मालूम हो कि शनिवार तड़के पुलिसकर्मियों के इशारे पर मैनेजर ने गाड़ी नहीं रोकी तो सिपाही ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली सीधे युवक के सिर में जा लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने सीएम को पत्र लिखकर मामले की सीबीआई जांच कराने और एक करोड़ रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग की थी। परिवारजनों ने मांगें न माने जाने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया था। 
विज्ञापन


शनिवार देर शाम शासन की सहमति के बाद मांगों को पूरा किए जाने का भरोसा जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने दिलाया तब परिजन शांत हुए। मृतक के परिवार को बतौर मदद राशि 25 लाख, पत्नी को नगर निगम में नौकरी देने, परिजनों की सहमति पर पूरे मामले की सीबीआई जांच की संस्तुति किए जाने पर सहमति बनी। इसके बाद पीड़ित के परिजन रविवार को सुबह विवेक तिवारी के शव का दाह संस्कार करने को राजी हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed