फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Full time for joining in tet recruitment.

72,825 शिक्षक भर्ती: जॉइनिंग के लिए पूरा समय

Thu, 22 Jan 2015 11:29 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 22 Jan 2015 11:29 AM IST
विज्ञापन
Full time for joining in tet recruitment.

प्रशिक्षु शिक्षक का नियुक्ति पत्र मिलने के बाद जॉइन करने के लिए अभ्यर्थियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्हें जॉइनिंग का पूरा मौका दिया जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र पर यह स्पष्ट करना होगा कि कितने दिनों के अंदर जॉइन करना है।

विज्ञापन


वहीं, नियुक्ति पत्र को लेकर रायबरेली व आजमगढ़ में हंगामे का क्रम जारी है। कासगंज, एटा व बदायूं ने राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) को इसकी जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने दे दी है।
विज्ञापन


एससीईआरटी के मुताबिक पहले चरण में पात्र प्रशिक्षु शिक्षकों को 27 जनवरी तक जॉइन करना है। इसके बाद रिक्त पदों पर प्रतीक्षा सूची वाले पात्रों को दूसरे चरण में 29 जनवरी से नियुक्ति पत्र बांटा जाएगा। एससीईआरटी के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि अधिकतर जिलों में नियुक्ति पत्र बांटने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायबरेली के बीएसए ने भी आश्वासन दिया है कि जल्द सभी पात्रों को नियुक्ति पत्र मिल जाएगा। कासगंज, एटा व बदायूं में बृहस्पतिवार से नियुक्ति पत्र बांटने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मथुरा व कानपुर देहात में अभी भी स्थिति साफ नहीं की गई है कि कब से नियुक्ति पत्र बांटा जाएगा।

फिर जारी होगी सूची, डॉयट प्राचार्य को नोटिस

Full time for joining in tet recruitment.

वहीं जिला अंबेडकरनगर में प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए कटऑफ मेरिट लिस्ट तैयार करने में डायट की ओर से हुई गड़बड़ी के बाद अब फिर से शिक्षक भर्ती की सूची जारी होगी।

बीएसए के अलावा एसडीएम आलापुर और जीजीआईसी कुर्की बाजार की प्रधानाचार्य आदि ने बुधवार को डायट में बैठकर नए सिरे से शिक्षक चयन की सूची तैयार करने का कार्य किया। दूसरे दिन नियुक्ति पत्र देने का कार्य ठप रहा। वहीं, डीएम ने गड़बड़ी पर डॉयट प्राचार्य समेत तीन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की शिक्षक के तौर पर तैनाती की प्रक्रिया गत दिनों शुरू हुई थी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आलापुर ने प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए जो मेरिट लिस्ट व सूची सौंपी थी, उसके अनुरूप बेसिक शिक्षा विभाग ने 19 जनवरी से डिग्रीधारियों को नियुक्ति पत्र का वितरण शुरू किया।

पहले ही दिन तमाम गड़बड़ियां सामने आने के बाद दूसरे दिन उस समय अफरातफरी का माहौल हो गया, जब डायट ने बीच प्रक्रिया में ही कटऑफ मेरिट बदल दी। इससे अचानक जिला मुख्यालय स्थित बीएसए कार्यालय में हड़कंप मच गया।

41 डिग्रीधारी अपात्र घोषित

Full time for joining in tet recruitment.

397 शिक्षकों की तैनाती वाली इस प्रक्रिया में 41 वे डिग्रीधारी अपात्र घोषित हो गए, जिन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा जा चुका था। मंगलवार दोपहर बाद से नियुक्ति पत्र देने का कार्य ठप कर दिया गया। डीएम विवेक को इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।

डीएम ने कहा कि डायट प्राचार्य व उनकी टीम द्वारा तैयार की गई दूसरी मेरिट के आधार पर भी नियुक्ति पत्र न दिया जाए।

पूरी तरह पारदर्शिता बरतने के लिए डीएम के निर्देश पर बीएसए दलसिंगार यादव, एसडीएम आलापुर रमापति व कुर्कीबाजार जीजीआईसी की प्रधानाचार्य सुमित्रा की टीम बुधवार सुबह डायट पहुंच गई।

बुधवार को जिला मुख्यालय पर नियुक्ति पत्र देने का कार्य सुबह से ही स्थगित रखा गया। डायट में अधिकारियों के नेतृत्व में नए सिरे से सूची तैयार करने का कार्य शुरू हुआ।

इस पर बीएसए दलसिंगार यादव का कहना है कि पूरी प्रक्रिया अब नए सिरे से की जा रही है। गुरुवार को दोपहर तक प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। इसके बाद शुक्रवार से नियुक्ति पत्रों का वितरण शुरू करा दिया जाएगा।

फूट पड़ा अभ्यर्थियों का गुस्सा

Full time for joining in tet recruitment.

इसके अलावा जिला रायबरेली में दिनभर नियुक्ति पत्र के लिए भटकने के बाद बुधवार की शाम अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा। अभ्यर्थियों ने बीएसए कार्यालय के मुख्य गेट के चैनल में ताला डाल दिया और गेट के पास ही धरना शुरू कर दिया।

प्रदर्शन व नारेबाजी करके अधिकारियों को जमकर कोसा। अभ्यर्थियों ने कहा कि जब तक नियुक्ति पत्र नहीं मिलेगा, तब तक तालाबंदी जारी रखी जाएगी। करीब दो घंटे बाद बीएसए की ओर से डाक के माध्यम से नियुक्ति पत्र भेजने की जानकारी देने पर अभ्यर्थियों का गुस्सा शांत हुआ।

प्रदेश के कई जिलों में नियुक्ति पत्र मिलने के कारण यहां अभ्यर्थियों में उहापोह की स्थिति बनी हुई है। काउंसलिंग के बाद से अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र के लिए बेचैन हैं। बुधवार को दिन भर परेशान होने के बाद अभ्यर्थी गौरव त्रिपाठी, मयंक द्विवेदी, सुशील कुमार, अंकित कुमार, हिमांशु अवस्थी, आराधना रावत, रंजना गौतम, संजय सोनी, सरला, मनोज मौर्या आदि ने गुस्सा जताते हुए बीएसए दफ्तर में ताला डाल दिया।

उनका कहना था कि जब दूसरे जिलों में नियुक्ति पत्र हाथोंहाथ दिए गए, तो यहां के अभ्यर्थियों के साथ भेदभाव क्यों किया गया। प्रदर्शन की सूचना पाकर बीएसए मौके पर पहुंचे। उन्होंने अभ्यर्थियों से कहा कि अब तो नियुक्ति पत्र डाक से भेज दिए गए हैं। डाक से नहीं मिलने पर दफ्तर से ले जा सकते हैं। इस आश्वासन पर अभ्यर्थियों का गुस्सा शांत हुआ और प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed