फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FSDA raids five pharmacies, seizes samples for 10 cups of syrup

Lucknow News: एफएसडीए ने पांच दवा दुकानों पर मारा छापा, 10 कप सिरफ के लिए नमूने

Tue, 07 Oct 2025 02:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
FSDA raids five pharmacies, seizes samples for 10 cups of syrup
दवाओं की जांच करती टीम।
लखनऊ। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने सोमवार को पांच मेडिकल स्टोर में छापा मारा। लोहिया संस्थान के मेडिकल स्टोर का भी जायजा लिया। कहीं भी मेसर्स श्रेसन फार्मास्यूटिकल की प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद नहीं हुई। दूसरी कंपनियों के कफ सिरप मिले, जिनके 10 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

लखनऊ में मेसर्स श्रेसन फार्मास्यूटिकल की कोल्ड्रिफ कफ सिरप के सेवन से राजस्थान और मध्य प्रदेश में कई बच्चों की मौत हो गई है। जिलाधिकारी और एफएसडीए के सहायक आयुक्त ने इसे गंभीरता से लिया है। सहायक आयुक्त ब्रजेश कुमार ने ड्रग इस्पेक्टर संदेश मौर्या और विवेक कुमार के नेतृत्व में टीम बनाकर जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार काे टीम ने गोमतीनगर स्थित लोहिया संस्थान के पास तीन मेडिकल स्टोर में छापा मारा। इससे वहां हड़कंप मच गया। कई मेडिकल स्टोर ताला लगाकर भाग गए। टीमों ने लोहिया संस्थान के मेडिकल स्टोर की भी जांच की। मेडिकल स्टोर व लोहिया के एचआरएफ स्टोर में कोल्ड्रिफ कफ सिरप नहीं मिला। इसके बाद पीजीआई के पास दो मेडिकल स्टोर की भी जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक आयुक्त ने बताया कि किसी भी मेडिकल स्टोर में प्रतिबंधित कफ सिरप नहीं मिला है। मेसर्स श्रेसन फार्मास्यूटिकल के दूसरे कफ सिरप मिले हैं। इसकी जांच के लिए 10 नमूने एकत्र किए गए हैं। एफएसडीए के सहायक आयुक्त ब्रजेश ने बताया मेसर्स श्रेसन फार्मास्यूटिकल की कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर रोक लगा दी गई है। छापे के दौरान मेसर्स श्रेसन फार्मास्यूटिकल के अन्य कफ सिरप जरूर मिले हैं।
इन मेडिकल स्टोर में छापेमारी
लोहिया संस्थान के निकट :
मेसर्स अवध फार्मेसी, मेसर्स पूर्वांचल मेडिकल्स, मेसर्स मोहन मेडिकल्स
पीजीआई के निकट : मेसर्स ओम मेडिकल्स, मेसर्स बीर मेडिकल स्टोर

दवाओं की जांच करती टीम।

दवाओं की जांच करती टीम।

दवाओं की जांच करती टीम।

दवाओं की जांच करती टीम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article