फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ‌fsda raid on gupta foods in lucknow

लखनऊ की इन दुकानों से खरीदते हैं मिठाइयां तो पढ़ लें यह खबर

Tue, 10 Oct 2017 01:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 10 Oct 2017 01:01 PM IST
विज्ञापन
fsda raid on gupta foods in lucknow
डेमो - फोटो : डेमो
दीपावली पर मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में दुकानदारों ने लोगों की सेहत बिगाड़ने का पूरा इंतजाम कर रखा है। खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने सोमवार को जानकीपुरम गार्डन इलाके में संचालित गुप्ता फूड्स एंड बीवरेज पर छापा मारा।
विज्ञापन


टीम ने देखा कि दिवाली के लिए मिठाई तैयार करने में फंगस लगा खोवा और गंदे पानी का इस्तेमाल किया जा रहा था। जहां मिठाई तैयार हो रही थी, वहां भी गंदगी थी। इसके अलावा ग्राहकों को बेचे जाने के लिए स्टॉक में मौजूद चना-जोर मसाला भी खराब व फंफूदी लगा मिला।
विज्ञापन


तीन नमूने जांच को भेजे गए हैं। कार्रवाई टीम की अगुवाई कर रहे अभिहीत अधिकारी टीआर रावत ने साफ-सफाई व्यवस्था बरतने में मानकों की अनदेखी पर प्रतिष्ठान संचालक को नोटिस जारी किया है। साथ ही तीन दिन में सुधार न होने पर फूड लाइसेंस निलंबित करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें सतर्क, ताकि न बिगड़े सेहत

fsda raid on gupta foods in lucknow
गुप्ता फूड्स से जब्त घटिया खोया - फोटो : amarujala
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि टीम ने गुप्ता फूड्स से 80 किग्रा तैयार तिकोनी बर्फी, 400 किग्रा खराब खोवा और करीब साठ किग्रा चना जोर मसाला को जब्त कर सुरक्षित नष्ट कराया। धंधेबाज मुनाफाखोरी के लिए खोवा में सिंथेटिक दूध, मिल्क पाउडर, मैदा, वनस्पति घी, आलू, शक्करकंदी व अरारोट मिला कर बेचते हैं। खोवा पर फिल्टर आयोडीन की दो से तीन बूंद डालने पर यदि वह काला पड़ने लगे तो इसमें शत-प्रतिशत  मिलावट होती है।

दीपावली पर मिलावटी व घटिया दूध, खोवा, पनीर से बनीं मिठाइयों का सेवन जायका बनाने की जगह सेहत दांव पर लगा सकता है। इसका ज्यादा मात्रा में सेवन आंतों, फेफड़े और गले में इंफेक्शन के साथ पेट से जुड़ी आंव व दस्त की बीमारी पैदा करता है। इतना ही नहीं कृत्रिम फैट से हार्ट अटैक का खतरा भी पैदा हो सकता है। इसके साथ ही स्किन एलर्जी जैसी समस्या भी हो सकती है। - डॉ. राकेश सिंह, वरिष्ठ कार्डिक फिजिशियन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed