फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FSDA raid in shop of juice in lucknow

सेहत के साथ खिलवाड़ः एक्सपायरी डेट बदल जूस के नाम पर पिला रहे थे ‘जहर’, रेलवे को हो रही थी सप्लाई

Sat, 13 Jul 2019 03:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 13 Jul 2019 03:22 PM IST
विज्ञापन
FSDA raid in shop of juice in lucknow
इसी दुकान से चल रहा था धंधा - फोटो : अमर उजाला
फर्नीचर की दुकान की आड़ में जूस, सूप, सॉस सहित 17 घटिया उत्पादों की आपूर्ति करने वाली कंपनी का भंडाफोड़ एफएसडीए की टीम ने शुक्रवार को किया। यहां एक्सपायरी डेट बदलकर जूस बेचने का मामला सामने आया है। इसके बाद 12 लाख रुपये का पैक्ड जूस जब्त किया गया।
विज्ञापन


एफएसडीए ने लखनऊ के रिंगरोड स्थित टेढ़ीपुलिया चौराहे पर हिमालयन एंटरप्राइजेज पर कार्रवाई की। यहां बिना लाइसेंस और पंजीकरण के कंपनी खाद्य पदार्थों की पैकिंग कर रही थी। अधिकारियों ने कहा लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रही कंपनी के गोदाम को सीज किया जा रहा है।
विज्ञापन


कंपनी के लोग बिना लाइसेंस के जहां करोड़ों का कारोबार कर रहे थे तो लोगों की जान भी जोखिम में डाली जा रही थी। बताया कि एक्सपायरी डेट छिपाने को बैच नंबर और रैपर ही बदल दिया जा रहा था। पुरानी खाद्य सामग्री ही रैपर और बैच नंबर बदलकर बेची जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला में कंपनी का कारखाना

FSDA raid in shop of juice in lucknow
एफएसडीए का छापा - फोटो : अमर उजाला
रेलवे को सप्लाई हो रहा था माल
जांच में सामने आया कि यहां से 17 खाद्य पदार्थ की रेल विभाग को सप्लाई की जा रही थी। वहीं, यूपी के भी अलग-अलग भागों में आपूर्ति किए जाने की जानकारी सामने आई है। एफएसडीए ने यहां से लिए नौ नमूने जांच को भेजे हैं।

आगे की कार्रवाई अब एफएसडीए जांच रिपोर्ट आने के बाद करेगी। शनिवार की जांच पूरी न हो पाने से टीम रविवार सुबह से ही कार्रवाई करेगी। पूरे मामले की जांच में कम से कम दो दिन लगेंगे। इसमें और नमूने लिए जाएंगे।

16 सदस्यीय टीम ने की पांच घंटे कार्रवाई
हिमालयन एंटरप्राइजेज के कारनामे का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि एफएसडीए को छानबीन में पूरी ताकत लगानी पड़ गई। 16 सदस्यीय टीम ने करीब पांच घंटे तक फैक्ट्री में छापा मारकर जांच की। कार्रवाई क्राइम ब्रांच की सूचना पर की गई। यहां जूस के करीब 2700 गत्ते सीज किए गए हैं।

एफएसडीए के अभिहित अधिकारी एसएसएच आबिदी व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश कुमार मिश्र ने बताया कि कंपनी के शिमला के कारखाने से पूरी सप्लाई की जाती है। प्रवीण राजधानी समेत पूरे प्रदेश में जूस समेत अन्य खाद्य सामग्री की सप्लाई करता है।

प्रवीण ने गोदाम के आगे फर्नीचर का शोरूम खोल रखा था। इसी की आड़ में जहरीले खाद्य पदार्थ का धंधा कर रहे थे। छापेमारी में टीम को रैपर, स्टांप भी मौके से मिले हैं। इनसे ही एक्सपायरी जूस की तारीख व बैच नंबर बदलकर बाजार में खराब खाद्य सामग्री बेची जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed