{"_id":"677b63c253d8fc95900211a1","slug":"frost-is-falling-along-with-dense-fog-damage-to-crops-is-certain-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Weather Update : घने कोहरे के साथ पड़ रहा पाला, आलू और सब्जी की फसलों को नुकसान होता तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather Update : घने कोहरे के साथ पड़ रहा पाला, आलू और सब्जी की फसलों को नुकसान होता तय
Mon, 06 Jan 2025 11:42 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:42 AM IST
सार
UP Weather Today: यूपी कड़ाके की ठंड और कोहरे की चपेट में है। कोहरा इतना घना पड़ रहा है कि दृश्यता लगभग शून्य है। इससे फसलों को नुकसान होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
फसलों को हो रहा नुकसान।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके साथ ही घने कोहरे के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना कम हो गया है। दृश्यता लगभग शून्य है। सोमवार को प्रदेश के सभी जिले घने कोहरे में ढके नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार अभी एक दो दिन ऐसे ही हालात बने रहेंगे।
विज्ञापन
जानें, क्या है जिलों का हाल
रायबरेली: रायबरेली में घने कोहरे के साथ पाला पड़ रहा है, इससे आलू और सब्जी की फसलों को बहुत अधिक नुकसान होना तय है। जिला प्रशासन ने इसे लेकर दो दिन पहले ही कृषि विभाग को निर्देश दिए थे कि वह किसानों के लिए गाइडलाइन जारी करें। जिले में पांच दिन से कोहरा होने के साथ कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। सोमवार को कोहरा इतना घना रहा कि दृश्यता पांच मीटर रही।
विज्ञापन
गोंडा: कोहरे के कारण लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी
सोमवार की सुबह कोहरे में लिपटी रही। कोहरे के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है साथ ही ठिठुरन भरी हवा चलने के कारण मौसम सर्द रहा।
विज्ञापन
अमेठी: कोहरे व सर्दी से जनजीवन अस्त-व्यस्त
कड़ाके की ठंड से रविवार को जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। सर्द हवाओं से लोग जूझते नजर आए। गलन बढ़ने के साथ ही कोहरे से लोगों के कदम ठिठके रहे। सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। आसमान में धुंध छाई रही। इससे दृश्यता 30 मीटर ही रही। दिन में भी लोगों को वाहन की लाइट जलाकर चलना पड़ा। शहर में जगह-जगह लोग अलाव तापते नजर आए। चाय की दुकानों पर भीड़ जुटी रही।
कोहरे के चलते रेल यातायात भी प्रभावित रहा। कई ट्रेनें बिलंब से चलीं, इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे स्टेशन पर ठंड से बचाव के इंतजाम भी नाकाफी रहे। बस स्टॉप पर भी यात्रियों को परेशानी हुई। कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार थमी रही। शहर में अलाव का इंतजाम दिखा लेकिन कई जगह अलाव नहीं जलवाया गया।
सुल्तानपुर: कोहरे व ठंड से जन जीवन अस्त व्यस्त
घने कोहरे और गलन से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। रात से शुरू हुआ कोहरा सोमवार सुबह तक और घना हो गया। स्थिति यह रही कि रोड के किनारे वाहन चालक गाड़ी खड़ी कर कोहरा छंटने का इंतजार करते दिखे। कोहरा कहीं पर कम तो कहीं पर ज्यादा दिखा पर ज्यादातर जगहों पर दृश्यता 10-15 मीटर की रही। कोहरे का असर रेल संचालन पर भी दिखा। दूर से आने वाली कई ट्रेनें देरी से स्टेशन पर पहुचीं। मौसम विभाग के अनुसार अभी एक दो दिन ऐसे हालत बने रह सकते हैं।