{"_id":"5f50a8e8bcec58781e74747c","slug":"from-today-onwards-bars-will-be-open-ban-on-sitting-and-drinking-alcohol-removed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से बार होंगे गुलजार, बैठकर शराब पीने पर लगा प्रतिबंध हटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से बार होंगे गुलजार, बैठकर शराब पीने पर लगा प्रतिबंध हटा
Thu, 03 Sep 2020 01:57 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Thu, 03 Sep 2020 01:57 PM IST
सार
- भारत सरकार की गाइडलाइन अनुसार बार खोलने की इजाजत
- शासन से नहीं जारी हुआ कोई आदेश, बार संचालकों में अब भी असमंजस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में बृहस्पतिवार से बार भी खुल जाएंगे। कोरोना की वजह से बार में बैठकर शराब पीने पर लगा प्रतिबंध हट गया है। पांच महीने से ज्यादा समय से बंद पड़े बार अब गुलजार नजर आने लगेंगे। हालांकि शासन की ओर से इस संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किया गया है जिससे बार संचालकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अलबत्ता कुछ जिलों में जिला आबकारी अधिकारियों ने बार संचालकों को फोन कर बार खोलने की इजाजत दे दी है।
विज्ञापन
इस बारे में पूछे जाने पर अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय आर. भूसरेड्डी ने बताया कि 29 अगस्त को भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से जारी दिशा निर्देश के अनुसार बार को खोला जा सकता है। उन्होंने बताया कि जब रेस्टोरेंट में बैठकर खाना खाया जा सकता है, कोल्ड ड्रिंक और जूस पिया जा सकता है तो बीयर या शराब पर रोक के कोई मायने नहीं है।
विज्ञापन
9 बजे रात तक ही होगी इजाजत
सूत्रों का कहना है कि बार में शराब पीने की इजाजत रात नौ बजे तक ही दी जाएगी क्योंकि प्रदेश में रेस्टोरेंट व बाजार खुलने का समय भी सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके मद्देनजर बार का संचालन भी रात 9 बजे तक ही किया जा सकेगा।
विज्ञापन