फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   From people who went to do tantric pooja in the crematorium at midnight…

आधी रात को श्मशान में तांत्रिक पूजा करने गए लोगों से...

Sun, 10 Jan 2021 09:08 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 10 Jan 2021 09:08 PM IST
विज्ञापन
From people who went to do tantric pooja in the crematorium at midnight…
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ में ठाकुरगंज थानाक्षेत्र के गुल्लाला घाट पर शनिवार की आधी रात को चौकीदार से तांत्रिक पूजा करने पहुंचे लोगों की मारपीट हो गई। इस दौरान वहां मौजूद गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई। मारपीट तांत्रिक पूजा करने से चौकीदार ने रोका तो पूजा करने पहुंचे लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। वारदात में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। वहीं दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज सुनील कुमार दुबे के मुताबिक शनिवार आधी रात को गोमतीनगर विशालखंड निवासी तिलक कश्यप अपने मामा और भतीजी व परिवारीजनों के साथ गुल्लाघाट पहुंचे। वहां श्मशान घाट के बाहर कार खड़ी की। इसके बाद सभी अंदर चले गये। वहां श्मशान में तांत्रिक पूजा शुरू कर दी। इसी बीच चौकीदार विशाल पांडेय वहां पहुंच गया। उसने पूजा कर रहे तिलक कश्यप को रोका। इस पर दोनों पक्षों में नोंकझोंक व गाली गलौज होने लगा। इसी बीच मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। विशाल के तरफ से कुछ लोग जुट गये थे। दोनाें पक्षों में श्मशान घाट पर जमकर लाठी डंडे चले और पथराव भी किया गया। इस दौरान तीन लोग घायल हो गये। कार भी टूट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने लेकर गई। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार दुबे के मुताबिक दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed