Lucknow News: करघे से तकनीक तक, यूपी के हुनर की रंगीन झलक
भदोही से आए गफ्फार अहमद अपने कालीनों की बुनाई लोगों को समझाते रहे। कोई डिजाइन को करीब से देख रहा था तो कोई इसे तैयार करने में लगने वाले समय के बारे में पूछ रहा था। उन्होंने बताया कि हाथ से बनने वाले कालीन की हर गांठ में कारीगर की मेहनत जुड़ी होती है। इसे तैयार करने में कई दिन लगते हैं।
बनारस से आईं सारा के स्टॉल पर महिलाओं की भीड़ रही। कोई साड़ी का पल्लू उठाकर जरी देख रहा था तो कोई रंग और डिजाइन पसंद कर रहा था। सारा लोगों को बनारसी साड़ी की बुनाई और डिजाइन की बारीकियां बताती रहीं। शादी-ब्याह के लिए साड़ी पसंद करने वालों ने खास दिलचस्पी दिखाई।
उन्नाव से आए अरुण के स्टॉल पर सेना के टेंट और ग्राउंडशीट के मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। लोग कपड़े की मजबूती परखने के साथ उसके तैयार होने की प्रक्रिया पूछते रहे। यहां आग और पानी से बचाव वाले फैब्रिक के नमूने भी रखे गए थे। प्रदर्शनी में कहीं पारंपरिक करघे का हुनर दिखा तो कहीं आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल।
कान के बुंदे लिए, लखनवी चिकन सूट को भी सराहा
बेल्जियम निवासी सेवानिवृत्त शिक्षिका बेनटिक भी प्रदर्शनी देखने पहुंचीं। उन्होंने एक स्टॉल से कान के बुंदे खरीदे और लखनऊ की चिकनकारी का सूट भी देखा। उन्होंने इसकी सराहना
बिना प्याज-लहसुन की चाट, लंदन तक स्वाद
लखनऊ के चाट विक्रेता सूर्य प्रकाश तिवारी के स्टॉल पर भी भीड़ रही। उन्होंने बताया कि देशी घी से तैयार चाट में प्याज-लहसुन का इस्तेमाल नहीं करते। गोलगप्पे का पानी हींग और पुदीने से तैयार होता है। शहर में उनकी दो शाखाएं हैं, जबकि लंदन में भी एक दुकान है। उनके परिवार की तीसरी पीढ़ी इस कारोबार से जुड़ी है। मलाई मक्खन के स्टॉल पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। चाट और मलाई मक्खन को एक जिला, एक व्यंजन योजना के तहत प्रदर्शित किया गया।

गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित यूपी टेक्स-2026 के दूसरे दिन प्रदर्शनी देखते