{"_id":"67500ff7ce3a914e1b0460c3","slug":"friendship-on-insta-then-rape-girls-marriage-also-broken-lucknow-news-c-13-1-lko1028-978911-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: इंस्टा पर दोस्ती, फिर दुष्कर्म, युवती की शादी भी तुड़वाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: इंस्टा पर दोस्ती, फिर दुष्कर्म, युवती की शादी भी तुड़वाई
विज्ञापन
लखनऊ। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक ने युवती से नजदीकियां बढ़ाईं। फिर वीडियो कॉल पर बात करने लगा। धोखे से बातचीत का वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया।
युवती की शादी तय हुई तो आरोपी ने वीडियो लड़के पक्ष को भेज दिया। इससे पीड़िता की शादी टूट गई। पीड़िता ने कृष्णानगर थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
बाराबंकी निवासी युवती के मुताबिक वह एक ज्वैलरी शॉप पर काम करती है। नौ दिसंबर 2021 को इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी दोस्ती संत कबीर नगर के ग्राम पोखर मिटवा पोस्ट खजुरी थाना धर्म सिंहवा निवासी मो. तारिक से हुई थी। दोनों वीडियो कॉल पर करते थे। तब तारिक सऊदी अरब में रहता था। आरोपी ने युवती से बातचीत का वीडियो बना लिया। भारत आकर जबरदस्ती मिलने का दबाव बनाया। इन्कार पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। तारीक ने पीड़िता का फोन भी हैक कर लिया था, जिससे उसके सारे नंबर आरोपी के पास चले गए थे।
विज्ञापन
आरोपी ने युवती को सबसे पहले फैमलिया होटल में बुलाया और जबरन संबंध बनाए। इसके बाद कई बार चारबाग के होटल में बुलाकर उसका शारीरिक शोषण किया। इन्कार करने पर वह धमकी देता था। आरोपी ने अंतिम बार 30 सितंबर को युवती के साथ दुष्कर्म किया था। इस बीच उसकी शादी तय हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर तारिक ने लड़का पक्ष को पीड़िता के वीडियो भेज दिए। इससे उसकी शादी टूट गई।
आरोपी का स्थायी पता नहीं
परेशान होकर पीड़िता ने अपनी मां को पूरी बात बताई। बात करने पर आरोपी ने पीड़िता की मां से गाली गलौज की। इसके बाद पीड़िता कृष्णानगर थाने पहुंची। आरोपी अभी भी मिलने के लिए दबाव बना रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी का स्थाई पता नहीं मिल सका है। मामले की विवेचना की जा रही है।