{"_id":"aca3ec74e334acea91b50206e946d246","slug":"friend-corner-cell-launched-in-roadways","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफर में कोई दिक्कत, ‘फ्रेंड कॉर्नर’ में करें शिकायत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफर में कोई दिक्कत, ‘फ्रेंड कॉर्नर’ में करें शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 13 May 2014 09:55 AM IST
विज्ञापन
परिवहन निगम ने बस यात्रियों को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की
विज्ञापन
सुविधा प्रदान की है।
यात्री निगम की वेबसाइट के ‘फ्रेंड कॉर्नर’ में मैसेज सेंट करेंगे तो उनकी शिकायत पर अधिकारी कार्रवाई करेंगे।
वहीं, वॉल्वो एवं साधारण बस के आने एवं जाने की जानकारी हासिल करने के लिए यात्री 56767 पर मैसेज भेज सकते हैं।
यह जानकारी देते हुए निगम के प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए www.upsrtc.com पर ‘फ्रेंड कॉर्नर’ बनाया गया है।
यात्री इस ‘फ्रेंड कॉर्नर’ में जिस भी शिकायत का मैसेज करेंगे। वह संबंधित इकाई के अधिकारी तक पहुंच जाएगा। इस पर ड्राइवर, कंडक्टर, स्टेशन प्रभारी सहित सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
उन्होंने यह भी बताया कि इंटलीजेंस ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम की योजना के तहत वॉल्वो के आने एवं जाने के संबंध में जानकारी हासिल करने के लिए यात्रियों को 56776 पर एसएमएस भेजना होगा।
जवाब में वॉल्वो एवं साधारण सेवा की बसों के ठहराव स्थान एवं समय-सारिणी का एसएमएस पहुंच जाएगा।
प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों को एसएमएस भेजने की योजना का अभी ट्रायल चल रहा है। परीक्षण सफल होने पर इस योजना को प्रभावी किया जाएगा।