फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Friend arrested for murder of tent house employee

Lucknow News: टेंट हाउस कर्मचारी की हत्या में नामजद साथी गिरफ्तार

Sat, 05 Oct 2024 07:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 05 Oct 2024 07:15 PM IST
विज्ञापन
Friend arrested for murder of tent house employee
लखनऊ। टेंट हाउस कर्मचारी अनमोल की हत्या के मामले में तालकटोरा पुलिस ने नामजद आरोपी हरदोई के बघौली निवासी सोमेंद्र को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल ईंट भी बरामद की है। मामले में नामजद टेंट हाउस मालिक असलम, उनके भाई रेहान की भूमिका की जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन


हरदोई के संडीला बहलोलपुर निवासी अनमोल (30) तालकटोरा के आलमनगर स्थित असलम के हिंद टेंट हाउस पर काम करते थे। बृहस्पतिवार देर रात टेंट हाउस के गोदाम पर ईंट से वार कर उनकी हत्या कर दी गई थी। अनमोल के भाई आलोक ने टेंट हाउस मालिक, उनके भाई, कर्मचारी लालू उर्फ सोमेंद्र और दो अज्ञात पर मजदूरी मांगने पर मारपीट कर हत्या का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे के अनुसार, पूछताछ में सोमेंद्र ने बताया कि खाने के रुपये को लेकर बृहस्पतिवार रात अनमोल से विवाद हुआ था। अनमोल ने पहले उसको डंडा मार दिया था। इस पर उसने ईंट से उसके सिर पर हमला कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed