फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Friend accused of instigating teenage girl to commit suicide arrested

Lucknow News: किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी दोस्त गिरफ्तार

Sat, 01 Feb 2025 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 01 Feb 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Friend accused of instigating teenage girl to commit suicide arrested
किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी दोस्त गिरफ्तार
लखनऊ। किशोरी की आत्महत्या के सालभर पुराने मामले में गोमतीनगर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी उजरियांव निवासी मो. इमरान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। वह मूलरूप से बाराबंकी के कोतवाली नगर गादिया फार्म का रहने वाला है।
विज्ञापन

गोमतीनगर निवासी महिला की 16 साल की बेटी 30 दिसंबर 2023 को मोबाइल ठीक कराने की बात कहकर कहकर घर से निकली थी। इसके बाद वह लापता हो गई थी। 12 फरवरी 2024 को गोमतीनगर पुलिस महिला के घर पहुंची और बताया कि उनके बेटी का शव 1090 चौराहे के पास पेड़ से लटका मिला है। किशोरी की मां ने 27 अगस्त 2024 को हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया कि किशोरी व इमरान के बीच दोस्ती थी। इमरान शादी का दबाव बना रहा था। परेशान होकर किशोरी ने जान दे दी थी। जांच के बाद पुलिस ने हत्या की धारा हटाते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस को तरमीम किया था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed