{"_id":"713e0bbb48a348cc0f1c0ceddda09653","slug":"fresher-party-in-iccmrt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैम्प पर चला फ्रेशर्स का जादू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैम्प पर चला फ्रेशर्स का जादू
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 25 Sep 2014 01:12 PM IST
विज्ञापन
आईसीसीएमआरटी में पार्टी की शुरुआत शिवानी शर्मा, रेणू और शिवानी श्रीवास्तव के वेलकम डांस से हुई। इसके बाद ज्योति और पल्लवी के ग्रुप ने ‘कमली-कमली’ सहित अन्य गीतों पर अपने धमाकेदार परफॉर्मेन्स से सभी को झूमने पर मजबूर किया।
विज्ञापन
अमर उजाला’ इसमें मीडिया पार्टनर रहा। इस साल के मिस्टर फ्रेशर मनीष गुप्ता और मिस फ्रेशर साक्षी श्रीवास्तव बने। इनको ‘अमर उजाला’ की ओर से मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
एलयू के एमबीई डिपार्टमेंट के स्टूडेंट्स की पार्टी एक लाउंज में हुई। इसमें जूनियर्स के साथ सीनियर्स ने मिलकर रैम्प वॉक की। पार्टी में जिआउल नबी को मिस्टर और गरिमा को मिस फ्रेशर का टाइटिल दिया गया।
विज्ञापन
इस दौरान जूनियर्स व सीनियर्स ने साथ मिलकर डीजे की धुन पर डांस किया। शेरवुड कॉलेज ऑफ प्रोफेशन मैनेजमेंट में आयोजित फ्रेशर्स पार्टी में इस साल के मिस्टर फ्रेशर का टाइटिल बीकॉम के कुशाग्र सिंह और मिस फ्रेशर का टाइटिल बीबीए टूरिज्म की फलक परवीन को दिया गया जबकि स्पार्क ऑफ द नाइट बीसीए की शेफाली चंद्रा बनीं।
बीबीएयू के मॉस कम्यूनिकेशन विभाग में आयोजित फ्रेशर्स पार्टी में रजत गुप्ता को मिस्टर व प्रिया गौड़ को मिस फ्रेशर का टाइटिल दिया गया। एचओडी डॉ. गोविंद जी पांडेय व डॉ. रचना गंगवार ने मिस्टर व मिस फ्रेशर को सम्मानित किया।