{"_id":"60ceeb35270c562e7f17f3ea","slug":"free-ration-for-three-months-for-people-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अंत्योदय व पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को तीन माह मिलेगा मुफ्त राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अंत्योदय व पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को तीन माह मिलेगा मुफ्त राशन
Sun, 20 Jun 2021 12:46 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 20 Jun 2021 12:46 PM IST
सार
यूपी सरकार 20 से 30 जून तक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत सभी अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत सभी अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को जून, जुलाई और अगस्त के महीने में मुफ्त राशन उपलब्ध कराएगी। इस योजना के तहत इस माह का राशन वितरण 20 से 30 जून तक होगा। कार्ड धारकों को जून माह में तीन किग्रा चीनी 18 रुपये प्रतिकिग्रा की दर से दी जाएगी।
विज्ञापन
प्रदेश के खाद्य आयुक्त मनीष चौहान ने बताया कि जून में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (2013) के अंतर्गत आवंटित खाद्यान्न बांटने की अंतिम तिथि 30 जून होगी। आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न न पाने वाले उपभोक्ताओं के लिए मोबाइल ओटीपी वेरीफिकेशन के माध्यम से अनाज दिया जा सकेगा।
विज्ञापन
इस अवधि में अंत्योदय कार्डधारकों को 20 किग्रा गेहूं और 15 किग्रा चावल, पात्र गृहस्थी राशन कार्डों से संबद्ध यूनिटों पर पांच किग्रा खाद्यान्न प्रति यूनिट तीन किग्रा गेहूं और दो किग्रा चावल निशुल्क दिया जाएगा। चीनी वितरण में पोर्टेबिलिटी की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा अंत्योदय राशन कार्डधारक अपनी मूल उचित दर दुकान से ही चीनी ले सकेंगे। कोविड-19 महामारी को देखते हुए ई-पॉस से वितरण के समय प्रत्येक उचित दर दुकान पर सभी प्रोटोकाल का पालन किया जाएगा।