{"_id":"67fc1ecef9bfa44532028fbb","slug":"free-left-turn-made-at-number-eight-crossing-change-again-at-it-crossing-lucknow-news-c-13-knp1002-1155757-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आठ नंबर चौराहे पर बना फ्री लेफ्ट टर्न, आईटी चौराहे पर फिर बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आठ नंबर चौराहे पर बना फ्री लेफ्ट टर्न, आईटी चौराहे पर फिर बदलाव
विज्ञापन
लखनऊ। निरालानगर में आठ नंबर चौराहे पर फ्री लेफ्ट टर्न बना दिया गया है। इससे रामकृष्ण मठ की तरफ से डालीगंज फ्लाईओवर की ओर जाने वाले वाहनों को सहूलियत हुई है। यातायात में सुधार भी हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ कुछ महीने पहले आईटी चौराहे पर जो एक तरफ का यातायात पूरी तरह बंद कर दिया गया था, अब उसमें फिर से बदलाव किया गया है। इससे ट्रैफिक संचालन में दिक्कत हो रही है।
दरअसल, कुछ महीने पहले आईटी चौराहे पर नई व्यवस्था की गई थी, जिसके तहत डालीगंज से निशातगंज की तरफ से जाने वाले मार्ग के डिवाइडर को चौराहे के एक छोर से दूसरे छोर तक अस्थायी तौर पर बना दिया गया था। इससे कपूरथला से लविवि और लविवि से कपूरथला की ओर जाने वाले वाहनों को अपने-अपने मार्ग से बाएं मुड़कर यूटर्न लेकर जाना होता था।
इसी तरह से निशातगंज की तरफ से आने वाले उन वाहनों को यूटर्न लेना होता था, जिन्हें कपूरथला जाना होता था। डालीगंज की तरफ से लविवि की ओर जाने वाले वाहनों को भी यूटर्न लेना होता था, लेकिन अब चौराहे के एक हिस्से का अस्थायी डिवाइडर हटा दिया गया है। इससे लविवि की तरफ से कपूरथला जाने वाले वाहन सीधे गुजर सकते हैं। इस बदलाव से चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था थोड़ी चरमरा गई है, क्योंकि निशातगंज की तरफ से आने वाले वाहन जो पहले बिना रुके सीधे गुजर जाते थे, उनको ब्रेक लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
एडीसीपी ट्रैफिक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर करने के लिए नए प्रयोग किए जाते हैं। उसी के तहत ये बदलाव किया गया है। अगर दिक्कत आएगी तो पहले जैसी व्यवस्था कर दी जाएगी।