{"_id":"621f0fc62dba7138796fffe9","slug":"free-grain-and-crime-free-poorvanchal-is-the-main-area-where-bjp-is-focusing-in-poorvanchal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: मुफ्त राशन और अपराध मुक्त पूर्वांचल के मुद्दे को धार दे रही भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: मुफ्त राशन और अपराध मुक्त पूर्वांचल के मुद्दे को धार दे रही भाजपा
Wed, 02 Mar 2022 02:16 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 02 Mar 2022 02:16 PM IST
सार
यूपी के अंतिम दो चरणों के चुनाव में भाजपा ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का मुद्दा आगे बढ़ाया है। कानून व्यवस्था के मुद्दे पर फोकस कर मुख्तार का गढ़ भेदने की रणनीति भी भाजपा अपना रही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा विधानसभा चुनाव के अंतिम दो चरणों में पूर्वांचल में मुफ्त राशन और अपराध मुक्त पूर्वांचल के मुद्दे को धार दे रही है। पार्टी दोनों चरणों की 111 सीटों पर फतह के लिए स्थानीय मुद्दों के साथ सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के मुद्दे को भी आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
भाजपा ने पश्चिम में मुजफ्फरनगर दंगा और कैराना के पलायन को आधार बनाते हुए कानून व्यवस्था में सुधार को मुद्दा बनाया था। अब पूर्वांचल में छठे चरण की 57 और सातवें चरण की 54 सीटों पर भी कानून व्यवस्था के मुद्दे को धार दी जा रही है। माफिया मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद पर की गई कार्रवाई के जरिए पार्टी के नेता जनता को बताने की कोशिश कर रहे हैं कि योगी सरकार के कारण ही इस बार मुख्तार और अतीक चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्तार के गढ़ को भेदने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी है। पार्टी मऊ की जनता के बीच यह बताने का प्रयास कर रही है कि मऊ देश का एक मात्र ऐसा जिला है जिसके विधायक मुख्तार अंसारी और सांसद अतुल राय दोनों जेल में बंद है। इन्हीं दोनों की वजह से मऊ का विकास भी बाधित रहा है।