{"_id":"5b6a97b14f1c1bf5498b5b2e","slug":"free-bus-service-on-rakshabandhan-for-women","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस बार भी महिलाओं को रक्षाबंधन पर मिलेगा सरकार की तरफ से ये तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार भी महिलाओं को रक्षाबंधन पर मिलेगा सरकार की तरफ से ये तोहफा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी
- फोटो : डेमो
यूपी की महिलाएं इस साल भी रक्षाबंधन पर परिवहन निगम की बस में मुफ्त बस सफर कर सकेंगी। महिलाओं को सफर की सुविधा साधारण सेवा एवं एसी बस जनरथ, शताब्दी एवं वॉल्वो में हासिल होगी।
इस सिलसिले में परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने परिवहन निगम को आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। परिवहन मंत्री ने बताया कि महिलाओं को 25 अगस्त की रात 12 बजे से 26 अगस्त की रात 12 बजे तक मुफ्त बस सफर की सुविधा मुहैया कराई गई है।
उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में जब तक भाजपा की सरकार रहेगी तब तक हर साल रक्षाबंधन पर्व पर माता एवं बहनें बस में मुफ्त सफर करती रहेंगी। उधर, परिवहन निगम के एक अफसर ने बताया कि वर्ष 2017 के रक्षाबंधन में एक लाख से अधिक महिलाओं ने बस में मुफ्त सफर किया था।

Trending Videos
अफसर-कर्मचारी अड्डे पर करेंगे ड्यूटी
डेमो
परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) एचएस गाबा ने मंगलवार को बताया कि महिलाओं को मुफ्त एवं सुगम बस सफर कराने के लिए लखनऊ ( कैसरबाग, चारबाग, आलमबाग टर्मिनल), कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी, गोरखपुर, फैजाबाद, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, आगरा एवं दिल्ली के अड्डे पर अफसर, कर्मचारी 24 घंटे तक ड्यूटी करेंगे।
महिलाओं की सुविधा के लिए बूथ भी बनाए जाएंगे, जिससे उनको बस तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो।
महिलाओं की सुविधा के लिए बूथ भी बनाए जाएंगे, जिससे उनको बस तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो।