फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   free bus journey for students in up

अब यूपी में बसों से फ्री में सफर करेंगे छात्र-छात्राएं

Fri, 10 Apr 2015 04:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 10 Apr 2015 04:02 PM IST
विज्ञापन
free bus journey for students in up

राज्य सड़क परिवहन निगम प्रदेश के छात्र-छात्राओं को बस में मुफ्त सफर कराने की तैयारी में है। उन्हें यह सुविधा मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सहयोग से दी जाएगी।

विज्ञापन


इस बाबत परिवहन निगम और शिक्षा विभाग के बीच सहमति बन गई है। निगम जल्द ही शिक्षा विभाग के जरिये शासन को प्रस्ताव भेजेगा।

निगम के प्रबंध निदेशक मुकेश मेश्राम ने बुधवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग के अफसरों से सर्व शिक्षा अभियान और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत पढ़ रहे इंटर तक के बच्चों को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कराने पर बातचीत की।
विज्ञापन


शहर पढ़ने जाना होगा आसान

free bus journey for students in up

प्रबंध निदेशक ने कहा, लोहिया बसों से गांव से शहर आना आसान हो गया है। अब गांव एवं कस्बे के छात्र- छात्राएं आसानी से शहर पढ़ने जाएंगे, लेकिन ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण ज्यादातर स्टूडेंट्स बस से सफर नहीं कर पाएंगे।

ऐसे बच्चों को मानव संसाधन विकास मंत्रालय से मुफ्त बस सुविधा मिल जाए तो उनका स्कूल आना आसान हो जाएगा। एमडी के सुझाव पर शिक्षा विभाग के अधिकारी सहमत हो गए हैं।

बुधवार को चारबाग बस अड्डे पर अपर प्रबंध निदेशक विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि इस आशय का प्रस्ताव बनाने का निर्देश दे दिया गया है। इसे जल्द ही शासन को भेजा जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed