फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   free blood will be available for patients in medical colleges and govt hospitals.

सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को अब बिना शुल्क मिलेगा खून, बस लाना होगा ब्लड डोनर

Thu, 18 Oct 2018 11:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 18 Oct 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
free blood will be available for patients in medical colleges and govt hospitals.
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में भर्ती मरीजों को ब्लड बैंक से मुफ्त में खून मिलेगा। मरीजों को सिर्फ खून के लिए रक्तदाता की व्यवस्था करनी होगी। प्रोसेसिंग फीस उससे नहीं ली जाएगी। मरीजों के पक्ष में प्रोसेसिंग फीस की प्रतिपूर्ति के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) ने सभी मेडिकल कॉलेजों और सरकारी अस्पतालों को धनराशि का भुगतान कर दिया है।

विज्ञापन


प्रदेश के सरकारी अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों में कुल 93 ब्लड बैंक हैं। अभी यहां से भर्ती मरीजों को होल ब्लड और पैक्ड रेड सेल्स के लिए 400-400 रुपये, फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा और प्लेटलेट्स के लिए 200-200 रुपये, क्रायोप्रेसिपिटेट के लिए 100 रुपये शुल्क देना होता है। जबकि न्यूक्लिक एसिड टेस्ट के लिए 1200 रुपये का भुगतान करना होता है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के निदेशक पंकज कुमार ने सभी मेडिकल कॉलेजों, चिकित्सा संस्थानों, सरकारी अस्पतालों को शुल्क न लेने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इस फैसले से मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह जननी शिशु सुरक्षा योजना की लाभार्थी, हीमोफीलिया, थैलेसीमिया और सिकल सेल के मरीजों को भी राहत दी गई है। इन मरीजों को न तो शुल्क देना होगा और न ही खून लेने के लिए रक्तदाता की व्यवस्था करनी होगी। इन्हें जरूरत के अनुसार खून ब्लड बैंक से दिया जाएगा। यदि ये मरीज किसी निजी अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें खून की जरूरत है तो उनका सरकारी अस्पताल में पंजीकृत होना जरूरी होगा।

अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों को दिए जा चुके हैं निर्देश

एनएचएम निदेशक के अनुसार सभी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों को इसके निर्देश दिए जा चुके हैं। इस सुविधा की जानकारी उन्हें सूचना पट के माध्यम से देनी होगी। जिससे मरीजों को इसकी जानकारी हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed