{"_id":"697a781b125817bfba03a16a","slug":"fraudsters-withdrew-rs-316-lakh-from-his-bank-account-lucknow-news-c-13-lko1070-1579565-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जालसाजों ने बैंक खाते से निकाल लिए 3.16 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जालसाजों ने बैंक खाते से निकाल लिए 3.16 लाख रुपये
Thu, 29 Jan 2026 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 29 Jan 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा के हरौनी गांव निवासी नारायण कुमार शुक्ल के बैंक खाते से साइबर जालसाजों ने 3.16 लाख रुपये निकाल लिए। उन्होंने साइबर सेल में शिकायत करने के साथ बंथरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नारायण कुमार शुक्ल के मुताबिक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की हरौनी शाखा में उनका बचत खाता है। 23 जनवरी की रात करीब नौ बजे साइबर जालसाजों ने उनके खाते से तीन बार में 3 लाख 16 हजार 200 रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर ट्रांजैक्शन मेसेज आने पर उन्हें ठगी की जानकारी हुई। थाना प्रभारी राणा राजेश सिंह ने बताया कि साइबर सेल की मदद से जालसाजों का सुराग लगाया जा रहा है।