{"_id":"6383bcfefa7c8e4e92502fd0","slug":"fraudster-purchase-four-vehicle-by-fake-adhar-and-pan-card-lucknow-news-lko659214175","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जाली आधार व पैन कार्ड लगाकर खरीद डाले चार वाहन, बैंक ने भेजा रिकवरी नोटिस तो सामने आया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जाली आधार व पैन कार्ड लगाकर खरीद डाले चार वाहन, बैंक ने भेजा रिकवरी नोटिस तो सामने आया मामला
विज्ञापन
जाली आधार व पैन कार्ड से लोन पर ठगों ने ले लिए चार वाहन। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाली आधार व पैन कार्ड बनाकर बैंकों से ठग आसानी से लोन करा ले रहे हैं। इनके बुने जाल में बैंक व फाइनेंस कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी भी फंस जा रहे हैं।
अमेठी के नोनखार ओरी निवासी मनोज कुमार तिवारी से भी कुछ ऐसे ही जालसाजी हुई। उनके नाम से जाली आधार व पैन कार्ड बनाकर ठगों ने चार वित्तीय संस्थानों से लोन कराया।
इसका खुलासा बैंक के नोटिस भेजने पर हुआ। पीड़ित ने विभूतिखंड थाने में केस दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक राम सिंह के मुताबिक, मनोज कुमार ने रायबरेली रोड स्थित आश्रम एल्डिको कॉलोनी में आवास बनवाया है।
विज्ञापन
मनोज के मुताबिक, उनके नाम का जाली आधार व पैन कार्ड बनवाया गया। इसके जरिये एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, एलटी फाइनेंस लि. और होम क्रेडिट इंडिया फाइनेंस लि. से वाहन फाइनेंस कराया गया है।
मनोज के मुताबिक, एचडीएफसी बैंक के रिटेल लोन सर्विस सेंटर से एक पत्र गांव के पते पर भेजा गया। इसमें लोन होने की बात कही गई थी।
जांच कराई तो सामने आया कि आधार व पैन कार्ड पर दूसरे की फोटो लगाकर फर्जीवाड़ा किया गया है। पीड़ित मनोज ने 20 अक्तूबर को अमेठी के जिलाधिकारी व एसएसपी से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
अमेठी पुलिस ने लखनऊ में केस दर्ज कराने की नसीहत दी। प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड राम सिंह के मुताबिक, पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
ये वाहन खरीदे
- एचडीएफसी बैंक से 23 सितंबर 2021 को 75 हजार का लोन कराकर बाइक खरीदी।
- एक्सिस बैंक से 31 अगस्त 2021 को 17.22 लाख का लोन कराकर लग्जरी कार खरीदी।
- एलटी फाइनेंस लि. लोन करा स्कूटी खरीदी।
- होम क्रेडिट इंडिया फाइनेंस प्रा. लि. से लोन कराकर एक अन्य वाहन खरीद लिया।
- सभी वाहनाें का आरटीओ पंजीकरण महानगर कार्यालय से कराया।