{"_id":"642dd73c67b76577ff0283a5","slug":"fraudster-is-arrested-lucknow-news-c-13-lko1064-168149-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जाली दस्तावेज लगा सवा करोड़ का लोन कराने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जाली दस्तावेज लगा सवा करोड़ का लोन कराने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
जाली दस्तावेज लगाकर सवा करोड़ का हाउसिंग लोन कराकर हड़पने के आरोपी संतोष कुमार सिंह को पुलिस ने दबोच लिया है। मामले में सालभर पहले 27 मार्च को एलआईसी हाउसिंग के मैनेजर आलोक सिंह ने केस दर्ज कराया था। इसमें 15 लोगों को आरोपी बनाया गया था। इनमें 10 महिलाएं थीं।
प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर विक्रम सिंह के मुताबिक, टीम ने बुधवार को बाराबिरवा चौराहे के पास से प्रतापगढ़ निवासी संतोष कुमार सिंह को पकड़ा। आरोपी ने पूछताछ में कुबूला कि सरगना ब्रजेश सिंह साथियों की मदद से जाली कागज तैयार कराता था।
फिर कोऑपरेटिव बैंक और एलआईसी हाउसिंग में लगाकर कर्ज के लिए आवेदन करता था। गिरोह का गुर्गा संजय सिंह विभिन्न बैंकों के लिए प्रापर्टी वैल्यूवर का काम करता है। ब्रजेश के तैयार फर्जी कागजों को लगाकर संतोष सिंह, कृष्णपाल, रोहन, निशांत और तृप्ति बर्नवाल ने एलआईसी हाउसिंग से आलमबाग ब्रांच कर्ज लिया था।
विज्ञापन
ब्रांच मैनेजर आलोक के मुताबिक, प्रापर्टी वैल्यूशन संजय सिंह ने किया था। किस्तें बंद होने पर जांच की गई तो कागज फर्जी निकले। इसके बाद संजय कुमार सिंह, उसकी पत्नी बबिता सिंह, संतोष कुमार सिंह, सीमा सिंह, कृष्णपाल सिंह ,रोहन शुक्ला, निशांत कुमार शुक्ला, तृप्ति बर्नवाल व 7 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
विवेचना के दौरान कूटरचित दस्तावेज तैयार करने की धारा बढ़ाई गई थी। इंस्पेक्टर के मुताबिक, संतोष ने करीब सवा करोड़ की हेराफेरी करने की बात कुबूली है।