फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fraudster are cheating on the behalf of booster dose

ऑनलाइन ठगी करने वाले शातिरों का नया पैंतरा, बूस्टर डोज का झांसा दे खंगाल रहे खाते

Tue, 11 Jan 2022 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Fraudster are cheating on the behalf  of booster dose
ठगों ने जालसाजी का नया तरीका ढूढं निकाला है। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
साइबर अपराधी अब कोराना वैक्सीन की बूस्टर डोज के नाम पर लोगों के खाते खंगाल रहे हैं। इसके लिए ये कॉल कर पहले डोज लगवाने के बारे में पूछते हैं।
विज्ञापन

इसके बाद बढ़ते संक्रमण का हवाला देकर बूस्टर डोज के लिए रजिस्ट्रेशन करने की बात कहते हैं। फिर बहाने से वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) पूछने के बाद खाते से रकम उड़ा देते हैं। प्रदेशभर में ऐसे कई मामले आने के बाद साइबर क्राइम सेल ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
इन दिनों कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी से फैल रहा है। कोविड की तीसरी लहर के खतरे से लोग आशंकित हैं। बड़ी संख्या में लोग बूस्टर डोज लगवाना चाहते हैं।
विज्ञापन

साइबर अपराधी इसी मौके का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए वे लोगों को फोन करके खुद को स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ बताकर दोनों वैक्सीन लगने के बाबत बात करते हैं और जो लोग दोनों डोज लगवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें बूस्टर डोज लगवाने को कहते हैं। इसके लिए फोन पर ही रजिस्ट्रेशन की बात कही जाती है और फिर ओटीपी जनरेट कर भेजने के साथ ही पूछ लेते हैं।
ओटीपी बताते ही संबंधित व्यक्ति के बैंक खाते सेे उड़ा दी जाती है। ठाकुरगंज थानाक्षेत्र के जल निगम रोड, बालागंज में रहने वाली अंजू सिंह भी बूस्टर डोज के नाम पर ठगी का शिकार हुईं हैं। इनके खाते से 16 हजार रुपये उड़ाए गए हैं। अंजू ने साइबर सेल में शिकायत करने की बात कही है।
स्वास्थ्य विभाग नहीं करता है कॉल
साइबर क्राइम सेल के इंस्पेक्टर रणजीत राय का कहना है कि कोविड वैक्सीनेशन अथवा बूस्टर डोज लगवाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा किसी को कॉल करने की कोई व्यवस्था नहीं है। किसी अनजान व्यक्ति को अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड, ओटीपी आदि की जानकारी न दें। साथ ही अनजान व्यक्ति या किसी कंपनी द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक न करें। ऐसा करने से आप जालसाजी का शिकार हो सकते हैं।

बूस्टर डोज के लिए रजिस्ट्रेशन के नाम पर ओटीपी की जानकारी लेकर खाते से रकम उड़ाने के दस से अधिक मामले बरेली, आजमगढ़, देवरिया, प्रयागराज आदि जिलों में सामने आए हैं। ऐसे में सतर्क रहें। यदि आपके पास कॉल आए तो कोई जानकारी न साझा करें। केवाईसी अपडेट करने से लेकर कोविड वैक्सीनेशन व बूस्टर डोज के लिए किसी को कॉल नहीं की जाती है। कभी फ्रॉड का शिकार हों तो तुरंत यूपी पुलिस के टोल फ्री नंबर 155260 अथवा साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं।
- राहुल मिश्र, साइबर सलाहकार, उत्तर प्रदेश पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed