{"_id":"5aace3fd4f1c1baa758b5e28","slug":"fraud-with-lady-in-the-name-of-ngo","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एनजीओ के नाम पर युवती से ठगी, पुलिस ने नहीं सुनी तो सीएम ऑफिस में शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनजीओ के नाम पर युवती से ठगी, पुलिस ने नहीं सुनी तो सीएम ऑफिस में शिकायत
न्यूज डेस्क, अमरउजाला, लखनऊ
Updated Sat, 17 Mar 2018 03:17 PM IST
विज्ञापन
डेमो
एनजीओ के नाम पर लखनऊ में चिनहट की आसमां से 11595 रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़िता का कहना है कि तीन साल पहले आर्थिक मदद के नाम पर उनसे रुपये वसूले गए थे।
रुपये वापस मिले न ही आर्थिक मदद हुई। वह केस दर्ज कराने थाने पहुंची तो पुलिस ने टरका दिया। उसने मुख्यमंत्री कार्यालय में भी शिकायत की है। आसमां ने बताया कि उन्हें किसी परिचित ने एनजीओ के बारे में जानकारी दी थी।
उसने बताया था कि उक्त संस्था लोगों की आर्थिक मदद करती है। अक्तूबर 2015 को उन्होंने एनजीओ के नंबर पर संपर्क किया तो अमित अहूजा नाम के व्यक्ति से बात हुई।
विज्ञापन
अमित ने बताया कि एनजीओ का ऑफिस मुंबई में है। आसमां ने अपनी समस्या बताते हुए 10 लाख रुपये मांगे। अमित अहूजा उसकी मदद को तैयार हो गया।

Trending Videos
महिला ने खाते में कराए रुपये जमा
डेमो
उसने आसमां को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का एक अकाउंट नंबर देते हुए उसमें 11595 रुपये जमा कराने को कहा। आसमां ने मना किया तो शातिर ने कहा कि रुपये जमा करने के 20 मिनट के भीतर ही अकाउंट में 10 लाख रुपये डाल दिए जाएंगे।
आसमां उसके झांसे में आ गईं और बैंक जाकर दिए गए खाते में नकद रुपये जमा करा दिए। इसके बाद अमित ने फोन उठाना बंद कर दिया। आसमां ने बैंक जाकर पड़ताल की तो पता चला कि उक्त खाता किसी प्रेम सागर नाम के व्यक्ति का है।
उसने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने मुख्यमंत्री कार्यालय में भी शिकायत की है। सीओ गोमतीनगर दीपक कुमार सिंह का कहना है कि पीड़िता के मामले की छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी